ChindwaraMetro City Mediaमध्यप्रदेशराजनीति

अनुसुइया उइके अब मणिपुर की राज्यपाल नहीं , असम के राज्यपाल लक्षमण प्रसाद आचार्य को दिया प्रभार, महामहिम राष्ट्रपति का आदेश

6 नए राज्यपाल की नियुक्ति, तीन राज्यपाल का तबादला

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

एक साल से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर राज्य के  राज्यपाल पद से अनुसुइया उइके को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त करते हुए  मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मोदी सरकार को मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष ने कटघरे में खड़ा कर रखा है। इस मुद्दे पर संसद में भी खासा हंगामा हो चुका है। संभवत इसलिए मणिपुर में मात्र डेढ़ साल की अवधि में ही राज्यपाल बदल दिया गया है। अनुसुइया उइके को डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ से  हटाकर मणिपुर भेजा गया था। इसके पहले वे साढ़े  तीन साल तक छत्तीसगढ़ की राज्यपाल थी ।

राज्यपाल बतौर यह उनकी पहली नियुक्ति थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार के आरक्षण बिल के मुद्दे पर वे बिल को मंजूरी ना देने के मसले में  विवादों में घिर गई थी। तब छत्तीसगढ़ से तबादला कर उन्हें मणिपुर के राज्यपाल बनाया गया था।अनुसुइया उइके मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले की पहली नेता है। जिन्होंने राजनीति में उच्च मुकाम हासिल किए है। छिन्दवाड़ा को उन पर गर्व है।

केंद्र सरकार में फिलहाल मणिपुर के बाद उन्हें किसी अन्य राज्य का राज्यपाल बनाने की अनुशंसा नही की है।उन्हें होल्ड पर रखा गया है। अब देखना है केंद्र सरकार उन्हें कौन सी नई जबाबदारी देती है। अनुसुइया उइके ने छिन्दवाड़ा के दमुआ विधायक से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वे महिला बाल विकास मंत्री भी रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के साथ ही राज्यसभा की सांसद भी थी। अनुसुइया उइके को डेढ़ साल पहले ही छत्तीसगढ़ से तबादला कर मणिपुर भेजा गया था। साढ़े तीन साल तक वे छत्तीसगढ़ की राज्यपाल  थी। राज्यपाल के तौर पर उन्हें पांच साल का समय हो चुका है।

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की अनुशंसा पर  शनिवार की शाम राष्ट्रपति भवन से देश के दस राज्यो के राज्य पाल बदलने के आदेश जारी किए है। इनमे 6  नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। साथ ही चंडीगढ़ में भी प्रशासक नियुक्त किया गया है।  नए आदेश में  अनुसुइया उइके की जगह मणिपुर राजपाल का प्रभार सिक्किम के राज्यपाल को दिया गया है। नए आदेश में मणिपुर राज्यपाल अनुसुइया उइके को फिलहाल कोई स्टेट नही दिया गया है। महामहिम राष्ट्रपति के आदेश के मुताबिक अनुसुइया उइके सहित कलराज मिश्र राजस्थान बिस्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ रमेश बैस महाराष्ट्र बनवारीलाल पुरोहित पंजाब-चंडीगढ़ और फागू चौहान मेघालय को हटाया गया है।

नई नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ का  प्रशासक भी बनाया गया है। इसके साथ ही  महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ बागडे़ राजस्थान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार झारखंड, असम से पूर्व सांसद रमन डेका छत्तीसगढ़ के गवर्नर बनाए गए है।

तीन राज्यपाल का तबादला किया गया है इनमे  सीपी राधाकृष्णन झारखंड से महाराष्ट्र , गुलाब चंद कटारिया असम से पंजाब-चंडीगढ़ , लक्ष्मण आचार्य सिक्किम से असम,मणिपुर  को दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया गया है। आदेश के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker