ChindwaraMetro City Media

इंदौर महानगर से भी अच्छा करेंगे छिन्दवाड़ा का विकास, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नगरीय प्रशासन मंन्त्री कैलाश विजयवर्गीय

सांसद चुनने छिन्दवाड़ा की है परीक्षा, केंद्र में मंत्री बनने का चांस

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा हम  पांच लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे। हर कार्यकर्ता 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के  संकल्प के साथ कार्य करे।  छिन्दवाड़ा की  माटी का  लाल  संसद तक पहुंचेगा और केंद्र में मंत्री भी बनेगा। हम छिन्दवाड़ा का विकास इंदौर महानगर  से भी अच्छा करेंगे। यह बात  प्रदेश  नगरीय प्रशासन मंन्त्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को पूजा लॉन में आयोजित छिन्दवाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। सम्मेलन को  छिन्दवाड़ा लोकसभा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष शेषराव यादव ने भी संबोधित किया। छिन्दवाड़ा का गढ़ ढहाने इस बार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बंगाल टाइगर प्रदेश शासन के मंन्त्री  कैलाश विजयवर्गीय को छिन्दवाड़ा का प्रभार दिया है। मंगलवार को वे तीन दिन के प्रवास पर छिन्दवाड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने दोपहर में अमरवाड़ा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन किया इसके बाद शाम को शहर के पूजा लॉन में छिन्दवाड़ा विधान सभा क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित किया। 20 मार्च को वे परासिया और जुन्नारदेव के बाद 21 मार्च को सौसर – पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का डंका आज विश्व मे बज रहा है। हम सौभाग्यशाली है कि मोदी जी जैसा  सक्षम नेतृत्व हमे मिला है।  हमारे बुजुर्गों ने मन्दिर टूटते हुए देखे हैं हम मन्दिर बनते हुए देख रहे हैं। केदारनाथ , महाकाल से लेकर अयोध्या  श्री राम जन्म भूमि मन्दिर से लेकर सऊदी अरब तक के मन्दिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मोदी के नेतृत्व की ताकत है। धारा 370 की समाप्ति पर  उन्होंने कहा कि नेहरू के जमाने मे ही  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश मे दो  विधान का विरोध करते हुए कश्मीर में अपना बलिदान दिया था। यह 370 भाजपा की भावना से जुड़ी है इसलिए मोदी जी ने अबकी बार 400 पार के लिए 370 वोट हर बूथ में बढ़ाने का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में  भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था   है। यू पी ए सरकार में देश का बजट 10 लाख करोड़ का था। आज 47 लाख करोड़ का है। मोदी जी ने देश मे भ्र्ष्टाचार के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि  भाजपा के लिए  देश प्रथम है। हम देश के लिए काम करने वाले लोग हैं कांग्रेस और अन्य दल केवल अपने और अपने  परिवार के लिए कार्य करते है।

छिन्दवाड़ा मॉडल की  बात करने वाले कमलनाथ ने किया कुछ नही ..

छिन्दवाड़ा को लेकर उन्होंने कहा कि आप यहां से सांसद बनाओ हम छिन्दवाड़ा का विकास इंदौर से भी अच्छा करके बताएंगे। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ ,सुंदर और विकसित महानगर  है। कमलनाथ के 45 साल तक सांसद रहने के बाद भी छिन्दवाड़ा  को विकास की जरूरत है।कमलनाथ हमेशा छिंदवाड़ा मॉडल की बात कहते हैं, लेकिन किया कुछ नहीं है। अगर  विकास देखना है तो  इंदौर आकर देखो  मैं इंदौर का महापौर और सात बार विधायक रहा हूँ।

राजनीति में परिवारवाद लाए कमलनाथ ..

उन्होंने कहा कि कमलनाथ भी राजनीति में परिवारवाद लाए हैं। खुद सांसद बने पत्नी को भी बनाया और  पुत्र को भी छिन्दवाड़ा पर थोप दिया है। कमलनाथ के कारण  छिन्दवाड़ा में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को वो  सम्मान ही नही मिला है जिसके वे हकदार थे। कमलनाथ छिंदवाड़ा विमान से आते हैं और हेलीकॉप्टर से  घूमते है। गरीबों,  सामान्य कार्यकर्ताओं और आमजनो से मिलते ही नही है। वर्तमान में चुनाव का समय चल रहा है और वे दुबई में बैठे हैं।

सब जगह डबल इंजन छिन्दवाड़ा में इंजन ही नही …

सब जगह डबल इंजन है और छिन्दवाड़ा में इंजन ही नही है। देश मे मोदी लहर है।मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार छिन्दवाड़ा से भी  भाजपा का सांसद होना ही चाहिए। यह परीक्षा आप लोगो की है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर कार्य करेंगे। चुनाव तक कोई मन मुटाव आपसी बैर हो तो भूल जाओ। हम सब इस मिट्टी के लाल को संसद भेजेंगे। मनोयोग से कार्य कर घर – घर दस्तक देंगे। हर व्यक्ति समाज और हर वर्ग से मिलेंगे और कमल खिलाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ को पांच लाख  से ज्यादा वोट से छिन्दवाड़ा विजय का संकल्प दिलाया।

आपका स्थान कोई दूसरा नही ले सकता – विवेक साहू

छिन्दवाड़ा के सांसद प्रत्याशी विवेक साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा के कार्यकर्ता हमेशा ही विपरीत परिस्थिति में कार्य करते आए हैं। संघर्षशील है। जुझारू है ।पार्टी में कोई भी आए जाए आपका स्थान कोई नही ले सकता है। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा में ऐसा माहौल कभी नही रहा है।  हमे प्रयास करने की जरूरत है। विकसित भारत ,आत्मनिर्भर भारत के साथ छिन्दवाड़ा के भविष्य को तय करने हमे सामूहिक जवाबदारी के साथ कार्य करना होगा। हम अब तक एक बार भी छिन्दवाड़ा का लोकसभा चुनाव नही जीते हैं।इस बार सब मिलकर इतिहास रच देंगे।

ये रहे उपस्थित ..

सम्मेलन में  सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिख ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी, दौलत सिंह ठाकुर , मण्डल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, संत कुमार ,ओम पटेल, योगेश सदारंग गरिमा दामोदर,  दारा जुनेजा, परमजीत विज, विजय पांडेय, बिट्टू मंडराह ,कुबेर सिंग, सहित मंडलों के पदाधिकारी  नगर निगम के पार्षद, मातृ शक्ति  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।मंच संचालन  विजय झांझरी ने किया।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker