ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा का दशहरा : धू – धू कर दशहरा मैदान में जला दशानन, रामलीला मण्डल ने निकाली भगवान श्री राम की विजय शोभायात्रा

Metro City Media

♦छिन्दवाडा मध्यप्रदेश –

दशहरा पर शहर के दशहरा मैदान में 51 फूट ऊंचा रावण का पुतला धू – धू  कर जलकर राख हो गया। रावण पुतले के जलते ही पूरा मैदान “जय श्री राम” के जय घोष से गूंज उठा। मैदान में हजारों – हजार की संख्या में मौजूद  जनमानस का उत्साह देखते ही बन रहा था। जो रामलीला मण्डल के “दशहरा उत्सव” के साक्षी बनने आए थे।

मंडल ने यहां शाम पांच बजे भगवान श्री राम की शोभा यात्रा के साथ पहुंचकर रामलीला के मेघनाथ कुम्भकरण और रावण वध के प्रसंग का  मंचन भी किया। ठीक 6.30 बजे राम – रावण युद्ध के प्रसंग का मंचन समाप्त होते ही भगवान श्री राम के अग्नि बाण से रावण का पुतला पल भर में ही फूक गया। इसके बाद धूम आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।

दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि सांसद विवेक साहू थे। उनके साथ नगर निगम के महापौर विक्रम आहाके, भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव,कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, एस पी मनीष खत्री  सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।अतिथियों ने भगवान श्री राम की आरती उतारी और तिलक किया। साथ ही  मण्डल के सरंक्षको, कलाकारों, सहयोगियों का सम्मान करते हुए छिंदवाड़ा के दशहरा उत्सव को धार्मिक चेतना ,आस्था और संस्कृति का प्रतीक  बताया।

रामलीला मण्डल छिंदवाड़ा के छोटा बाजार में  रामलीला मंचन और  दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव के 135 वर्ष पूरे कर चुका है। मंडल ने इस साल भी छोटा बाजार में 14 दिनों तक  रामलीला का मंचन किया। दशहरा पर भगवान श्री राम, लक्षमण, हनुमान, सुग्रीव, अंगद ,जामवंत सहित रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पात्रों सहित शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा छोटा बाजार रामलीला मंच से, पुराना छापाखाना, राजपाल चौक, होते हुए दशहरा मैदान पहुंची और रावण दहन के बाद दशहरा मैदान से जिला चिकित्सालय, अनगढ़ हनुमान मंदिर, फव्वारा चौक, इतवारी बाजार, गोलगंज, मेन रोड होते हुए वापस छोटा बाजार पहुंची। मार्ग में जगह – जगह लोगो ने भगवान श्री की आरती उतारी और तिलक किया।

मंडल के  अध्यक्ष अरविंद राजपूत , सरंक्षक कस्तूर चंद जैन , राजू चरनागर सतीश दुबे,  विजय आनंद दुबे, विनोद विश्वकर्मा, अनिल सठिया  निर्देशक वीरेंद्र शुक्ल  सचिव राजेंद्र आचार्य ,उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सुभाष साहू ,प्रवक्ता मीडिया प्रभारी ऋषभ स्थापक सहित  व्यास पीठ , कलाकार मण्डल, व्यवस्था समिति सहित समस्त सदस्यो ने व्यवस्था संभाली। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने भी दशहरा उत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।

 


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker