ChindwaraMetro City Media

छिन्दवाड़ा में रंग पंचमी महोत्सव : युवाओ ने रंग- गुलाल उड़ाकर किया नाच – गाना , रास्ते मे उड़ा दिया 10 टन गुलाल

तीन गेर से टोलियों पर बरसाए रंग, मानसरोवर में नाच - गाना के साथ समापन

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा  मध्यप्रदेश –

छिन्दवाड़ा सिटी में पर्वो की परम्परा में अब ” रंग पंचमी” का नाम भी जुड़ गया है। शनिवार को गांधी गंज से लेकर मानसरोवर काम्प्लेक्स तक का मार्ग रंगों से रंगीन रहा।  रंगपंचमी का श्री गणेश गांधी गंज से  किया गया और फिर सिटी के मुख्य मार्गो से रंग – गुलाल उड़ाते नाच- गाना करते युवाओ की  टोली  भी अजब – गजब रंग दिखाते   डी जे की धुन पर धमाल मचाते रही । रास्ते भर युवाओ की टोली गांधी गंज से लेकर मानसरोवर काम्प्लेक्स तक जुड़ती रही और फिर मानसरोवर में बड़े मेले में तब्दील हो गई। मानसरोवर का नजारा सबसे खास रहा जब यहां हजारो की संख्या में जुटे युवा डी जे की धुन पर एक साथ इस तरह नाचते नजर आए मानो डी जे नाइट का जैसे कोई बड़ा आयोजन हो और कोई बड़ा कलाकार मंच पर हो। किंतु ऐसा – वैसा कुछ नही था बस रंग पंचमी थी रंग था और युवाओ का उत्साह सिटी के इस महोत्सव पर चरम पर था। खास बात यह थी कि रंग पंचमी के इस महोत्सव में  बड़ी संख्या में  युवतियां  भी शामिल हुई। आयोजन का यह तीसरा वर्ष था। आयोजन समिति ने महोत्सव  लेकर व्यापक इंतजाम किए थे। रंगों की फुआर के लिए फव्वारे, टैंकरों से पानी , रंग गन , तोप ,पुष्प वर्षा से लेकर दर्जन भर से ज्यादा ढोल – धमाल और डी जे सहित मानसरोवर में बड़ा मंच बनाया गया था।

रंग पंचमी का यह महोत्सव  इंदौर की बराबरी तो नही कर पाया मगर छिन्दवाड़ा सिटी में जरूर रंग जमा गया है।ढोल धमाके की धुन पर नाचते – गाते युवा उड़ता रंग – गुलाल   बरसते रंग के बीच लोग थिरकने को मजबूर  होते रहे। इस आयोजन में ना केवल युवा बल्कि आयोजन समिति के सदस्यों सहित सिटी के धार्मिक ,सामाजिक , व्यापारिक मण्डल से लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उस मामले में सबका रंग एक नजर आया कि रंगपंचमी है। रंगों के रंग देखे अपने रंग ना दिखाए।

रंगपंचमी का यह  महोत्सव  गांधीगंज से शुरू होकर  शनिचरा बाजार, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब, पावर हाउस, छोटी बाजार, गोलगंज, फवारा चौक , गर्ल्स कॉलेज, स्टेडियम कार्नर, जेल तिराहा, होते हुए  मानसरोवर कांप्लेक्स पहुंचा। यहां करीब दो घण्टे तक लगातार डी जे की धुन पर युवाओ ने  नाच – नाच कर धमाल ही मचा दिया। इस रंग पंचमी के  महोत्सव में सिटी के वातावरण में उत्साह के संचार के  लिए  10 टन से ज्यादा  गुलाल उड़ाया गया। रंगों के लिए 50 टैंकर से ज्यादा पानी के साथ ही रंगों से सिटी को सतरंगी बना दिया गया। महोत्सव  में  शामिल युवाओ पर तीन बड़ी गेर से रंगों की बरसात रास्ते  भर की गई। मेले में राधा –  कृष्ण की जोड़ी  आकर्षण का केंद्र रही। जोड़ी पर पुष्प वर्षा के दृश्य भी आकर्षक रहे।महोत्सव  में  नृत्य दलों ने जगह – जगह  नृत्य कर पर्व  का रंग जमा दिया।  रास्ते भर समीति के सदस्य सहित सिविल में पुलिस वाचिंग पर रही। उपद्रवी तत्वों को तत्काल ही थाने ले जाने के पूरे इंतजाम भी थे।  लेकिन उत्सव में  ऐसा कुछ हुआ नही। रंग पंचमी मेले को सफल बनाने में  गांधीगंज व्यापारी मंडल , लालबाग का  बादशाह  टीम, स्टार नवयुवक मण्डल का बड़ा योगदान रहा।

रंग पंचमी आयोजन समिति के नरेंद्र जैन, अरविंद राजपूत, सौरभ, अमित राय  खालसा इंजीनियरिंग, अशोक संचेती, अमित रूपडा, नीरज भारद्वाज, लवली मक्कड़, राहुल द्विवेदी, खुशाल पटेल, विजय कुकरेजा, सहित समस्त सदस्यो ने सफल आयोजन पर सिटी के युवाओ ,मातृशक्ति, सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष आयोजन को और विस्तार देने की बात कही है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker