ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा में पहला इतिहास “जीत” का बना अब दूसरा इतिहास “विकास” का होगा, शुरुआत नगर निगम से होगी , धन की नही होगी कमी

नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोले सांसद विवेक साहू

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

छिन्दवाड़ा में एक इतिहास हमने “जीत” का बनाया है अब दूसरा इतिहास छिन्दवाड़ा के “विकास”  का बनाएंगे। इसकी शुरुआत जल्द नगर निगम से करेंगे। यह बात सांसद विवेक साहू ने आज नगर निगम छिन्दवाड़ा के  आयोजित अपने “अभिनंदन” समारोह में कही। समारोह का आयोजन नगर निगम अधिकारी- कर्मचारी संघ ने किया था। समारोह को। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडेय ने  भी संबोधित किया।

सांसद विवेक साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा नगर निगम में विकास की संभावना इंदौर से भी ज्यादा है। जरूरत सबको साथ मिलकर कार्य करने की है। हम सबकी मंशा का छिन्दवाड़ा बनाएंगे। उन्होंने नगर निगम के हालातों पर कहा कि  यहां कांग्रेस के विधायकों और नेताओ ने नगर निगम के हालात  सुधारने के कोई प्रयास ही नही किए थे। अब राज्य और केंद्र सरकार से छिन्दवाड़ा के लिए जो सम्भव है। हम सब कुछ करने को तेयार है। उन्होंने कहा कि  छिन्दवाड़ा के विकास के लिए धन की कमी नही आने देंगे। नगर के हर वार्ड खासकर ग्रामीण वार्डो में योजना बनाकर कार्य कराए जाएंगे। हर वार्ड में विकास समीति  भी बनाई जाएगी। हम छिन्दवाड़ा जिले को। सही मायने में देश का आदर्श जिला बनाएंगे। बगैर मांगे छिन्दवाड़ा में बहुत कुछ होगा।

छिन्दवाड़ा नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए सांसद विवेक साहू ने पार्षदो को सीख भी दी कि सबको मिलकर कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि जनता सब देख रही है। जब आप पांच साल बाद फिर जनता के सामने होंगे तो जनता को जवाब देना होगा कि पांच साल में क्या किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शहर विकास के लिए समपर्ण से कार्य करने का सबक देते हुए  सांसद ने कहा कि गलत कार्यो पर हम  रोकेंगे भी टोकेंगे भी  और  हटाएंगे भी।

महापौर विक्रम अहके ने कहा कि दो साल काफी खरे अनुभव के रहे हैं। अब मुझे भाजपा के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। नगर निगम के हालात  भी  बदले है। हमे सांसद विवेक साहू से काफी  अपेक्षा है। छिन्दवाड़ा के विकास के लिए मैं सांसद जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे ने कहा कि पूर्व अधिकारियों की गलती से नगर निगम कर्ज में है। पिछले दो – तीन साल से निगम के आर्थिक हालात ठीक नही है। उन्होंने कहा कि अब विवेक साहू हमारे सांसद हैं।  केंद्र और राज्य सरकार से नगर विकास के बजट के लिए बेहतर प्रयास होंगे।

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि पार्षद अलग – अलग छोटे – छोटे  ग्रुप में बटे है। इससे नगर निगम को ही  नुकसान है। पार्षद ग्रुपबाजी से बाहर आए एकजुट हो।  विकास के लिए सबको एक जुट होना होगा। तब ही नगर निगम पटरी पर आ पाएगा।जन प्रतिनिधियो की जनता के प्रति जवाबदेही है। शहर में विकास कार्यो की व्यापक संभावना है। जनता की अपेक्षाएं भी है। नगर निगम से ही छिन्दवाड़ा शहर का  विकास रोड मैप तैयार कर किया जा सकता है। आने वाले समय मे सांसद विवेक साहू के माध्यम से व्यपाक विकास की संभावनाए है।

अभिनंदन समारोह से पहले सांसद विवेक साहू ने एकता पार्क के समीप करीब एक करोड़ की लागत से बने नगर निगम के जिला योजना कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर निगम के सभापति,  वार्डो के पार्षद, असिस्टेंट कमिश्नर ईश्वर चंदेली, कमलेश निर्गुड़कर,सहित मण्डल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, नगर निगम अधिकारी – कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य  ठेकेदार यूनियन  के सदस्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता  सहित बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी मौजूद थे। संचालन सहायक यंत्री विवेक चौहान ने किया।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker