ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकमध्यप्रदेश

छोटा बाजार में आज से दशहरा तक रामलीला, 14 दिनों तक चलेगा रामलीला का मंचन

रामलीला मंडल ने पूरी की तैयारिया, कलाकार मंडल ने दो माह तक किया पूर्व अभ्यास

Metro City Media

 ♦छिन्दवाडा मध्यप्रदेश –

छिन्दवाडा के छोटा बाजार में आज से दशहरा तक रोज रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक श्री  राम लीला का मंचन होगा। श्री राम लीला मण्डल ने मंचन की तैयारियां पूरी कर ली है। कलाकार मण्डल ने करीब दो  माह तक रामलीला मंचन का पूर्व अभ्यास भी किया है। मंचन के लिए मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

दो मंच सहित 500 वर्ग फिट की एल ई डी स्क्रीन पर रामलीला का प्रदर्शन होगा। मंच पर अनेक नई तकनीक  रंग – बिरंगी लाइटिंग, फ़ोकस, साउंड सिस्टम के साथ मंचन में प्रसंग अनुसार नए इफेक्ट देखने मिलेंगे। दर्शक दीर्घा में महिला –  पुरुष सहित अतिथि जोन  बनाया गया है। दीर्घा में  दर्शकों के बैठने के  लिए  कुर्सी की व्यवस्था बनाई गई है।  आज रात 9 बजे भगवान श्री राम के किरीट पूजन,   मंच पूजन और महासंत श्री चौबे बाबा की आराधना के साथ रामलीला के मंचन का श्री गणेश होगा। पहले दिन जय – विजय , नारद मोह,  और रावण अत्याचार के प्रसंग का मंचन होगा।

रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि  छोटी बाजार  रामलीला रंगमंच पर  रामलीला  मंचन का यह 136 वां  वर्ष है। छोटा बाजार की यह रामलीला छिन्दवाडा की सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे मंडल पीढ़ी दर पीढ़ी संभालते आ रहा है। हर साल दशहरा के 15 दिन पहले से दशहरा तक  यहां  रामलीला का मंचन होता है।  रामलीला मंचन  सार्वजनिक सहयोग से होता है। मण्डल के सदस्य ,कलाकार इस रामलीला महायज्ञ में अपनी प्रतिभा के साथ ही  श्रम और समय निशुल्क देते है।

महासंत चौबे बाबा ने रखी थी आधारशिला ..

छोटा बाजार का भव्य श्री राम मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व अयोध्या से छिंदवाड़ा आए महासंत  रामदास चौबे बाबा की प्रेरणा से  बना है। यहां उनकी जीवित समाधि है। चौबे बाबा की  प्रेरणा से ही यहां सन 1889 में  रामलीला का भी श्री गणेश हुआ था।  छोटा बाजार के स्थानीय लोगों ने रामलीला की शुरुआत की। तब से ये सिलसिला निरंतर  गतिशील है। हर साल दशहरा के पूर्व से दशहरा तक  यहां रामलीला हर साल होती है। आज रामलीला मंडल में कलाकार मंडल, संगीत मंडल  सहित 500 से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। मंडल के वरिष्ठ कलाकार अब यहां मार्गदर्शक की भूमिका में है। अनेक नए कलाकार मंडल से जुड़े हैं।

देश –  विदेश तक विख्यात है रामलीला ..

छोटा बाजार की यह रामलीला देश – विदेश तक विख्यात है। नेशनल न्यूज चैनल ने देश की पांच श्रेष्ठ रामलीला मंचन में छिन्दवाडा की रामलीला को मध्यप्रदेश में  प्रथम स्थान दिया है। रामलीला को मंच की दर्शक दीर्घा में बैठकर रोज हजारों की संख्या में  दर्शक तो देखते ही है। सोशल मीडिया में यू ट्यूब, फेस बुक और इंस्टाग्राम पर भी लाखों लोग रामलीला देखते हैं। रामलीला 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक चलेगी। छिन्दवाडा की रामलीला  संत गोस्वामी तुलसीदास जी की रचित श्री रामचरित मानस आधारित है। उन्हें ही रामलीला का जनक भी कहा जाता है।

मंडल के सरंक्षक कस्तूर चंद जैन , राजू चरनागर सतीश दुबे,  विजय आनंद दुबे, विनोद विश्वकर्मा, अनिल सठिया  निर्देशक वीरेंद्र शुक्ल  सचिव राजेंद्र आचार्य ,उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सुभाष साहू ,प्रवक्ता मीडिया प्रभारी ऋषभ स्थापक ने  बताया कि रामलीला मंचन आज रविवार  रात्रि 9 बजे से शुरू होगा।  मण्डल प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक 14 दिनों 12 अक्टूबर  तक रामलीला का मंचन करेगा। मण्डल ने समस्त धर्म प्रेमियों को प्रभु लीला दर्शन के लिए आमंत्रित किया है।

ऐसा रहेंगे 14 दिन तक रामलीला के प्रसंग ..

1. जय एवं विजय प्रसंग, नारद मोह, रावण अत्याचार
2. श्री राम जन्म, मुनि आगमन , ताड़का वध
3.धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद
4 श्री राम वनगमन , तमसा तट
5. निषादराज संवाद , दशरथ देहत्याग
6. भरत मिलाप
7. पंचवटी प्रवेश , खर दूषण वध
8. सीता हरण
9. सुग्रीव मित्रता , बाली वध
10. लंका दहन
11. विभीषण शरणागत ,अंगद-रावण संवाद
12. लक्ष्मण शक्ति
13. कुंभकर्ण वध , मेघनाद वध
14. अहिरावण वध, रावण वध  राम राज्याभिषेक


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker