सौसर की सिविल लाइन में डकैती : जिनिग मिल मालिक पति – पत्नी को घर मे बंधक बनाकर ले गए 22 लाख
जान से मारने की धमकी देकर आंखों के सामने लूट लिए नगदी और जेवर
♦पांढुर्ना मध्यप्रदेश-
पांढुर्ना जिले के सौसर में डकैती की वारदात ने यहां लोगो मे चड्डी – बनियान गिरोह को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। वर्षो पहले सौसर – पांढुर्ना क्षेत्र में यह गिरोह रईसों के घरों में डाका मारने की वारदात को अंजाम देता था। नगदी सोना – चांदी लूटने के साथ ही वह हत्या करने से भी गुरेज नही करता था। ताजा मामला सौसर के सिविल लाइन का है। जहां आठ – दस डकैतो ने जिनिग मिल के मालिक राजेन्द्र सावल और उनकी पत्नी को उनके घर मे ही बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देकर जेवरात सहित करीब 22 लाख की डकैती कर ली हैं।
घटना शनिवार की सुबह – सुबह करीब 4 बजे की है। सावल दम्पत्ति घर मे अकेले थे कि आठ – दस लोग उनके घर में किचन की ग्रिल काटकर दाखिल हो गए और पति – पत्नी दोनों को बंधक बना लिया। उनके मोबाइल फोन छीन लिए। फिर जान से मारने की धमकी देकर कैश और जेवरात के बारे के पूछा और आलमारी की चाबी लेकर नगद करीब सहित करीब दो सौ ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। जाने से पहले भी डकैतों ने सावल पति – पत्नी को पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बताया गया कि डकैत में से एक डकैत पहले घर के किचन की ग्रिल काटकर अंदर घुसा फिर उसने मुख्य दरवाजा खोला और फिर सभी आठ – दस लोग घर मे दाखिल हो गए। बेडरूम में सावल दंपति सो रहे थे। उन्हें उठाया और बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। वारदात के बाद डकैत उनका मोबाइल फोन भी ले गए।
सावल परिवार की सौसर में जिनिग मिल है। परिवार के अन्य सदस्य नागपुर में रहते हैं। यहां सिविल लाइन में उनका मकान है। करीब सात हजार वर्ग फुट का केम्पस है। डकैतो ने आस – पड़ोस ना होने के साथ ही सुने पन का फायदा उठाकर यहां उस समय प्रवेश किया जब गहरी नींद का समय होता है।
डकैतो के भागने के बाद राजेन्द्र सावल ने पड़ोसी के घर पहुंचे और उनके मोबाइल से सौसर पुलिस को खबर दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मुआयना किया और आरोपियों की पतासाजी में पुलिस टीम को सक्रिय किया है। वारदात ने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए हैं। पांढुर्ना एस पी ,अडिशनल एस पी सहित एस डी ओ पी भी घटना स्थल पर पहुंचे है। सौसर पुलिस डकैतो की तलाश में लगी है। माना जा रहा है कि यह महाराष्ट्र की कोई गैंग है।