24 एमपी एनसीसी छिंदवाड़ा ने रचा इतिहास, 58 कैडेट्स बने अग्निवीर

पूर्व प्रशिक्षण से मिली ऐतिहासिक सफलता, सेना को मिले नए सशक्त योद्धा
छिंदवाड़ा।
24 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी, छिंदवाड़ा ने वर्ष 2025 में एक और स्वर्णिम उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। बटालियन के 58 से अधिक एनसीसी कैडेट्स का अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयन होना न केवल बटालियन के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
कुशल नेतृत्व और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम
बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल थॉमस ओमन के दूरदर्शी नेतृत्व और पीआई स्टाफ के निरंतर, अनुशासित एवं समर्पित प्रशिक्षण से यह सफलता संभव हो सकी है। बीते वर्षों से आयोजित किए जा रहे विशेष अग्निवीर पूर्व-प्रशिक्षण शिविरों ने कैडेट्स को शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया।
तीन जिलों में चला विशेष प्रशिक्षण अभियान
24 एमपी बटालियन एनसीसी द्वारा अपने कैचमेंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिलों में निरंतर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। कठोर अभ्यास, सतत निगरानी और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि प्रारंभिक दो चयन सूचियों में ही 58 से अधिक कैडेट्स ने अग्निवीर में सफलता हासिल की।
जनवरी से शुरू होगी देशसेवा की यात्रा
चयनित सभी कैडेट्स जनवरी माह से संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों में पहुंचकर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और तत्पश्चात राष्ट्रसेवा हेतु तैनाती पाएंगे।
वायुसेना, CDS और NDA में भी शानदार प्रदर्शन
बटालियन के लिए गर्व का विषय यह भी है कि
कैडेट अश्वनी पवार का चयन भारतीय वायुसेना में अधिकारी पद के लिए हुआ है।
कैडेट आदर्श पटवा एवं कैडेट कार्तिकेय श्रीवास ने CDS परीक्षा उत्तीर्ण की।
कैडेट भावी चौहान ने NDA जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
- सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण
इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि 24 एमपी एनसीसी बटालियन केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि कैडेट्स के बौद्धिक विकास, मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और चरित्र निर्माण पर भी समान रूप से कार्य कर रही है।
प्रदेश और निदेशालय के लिए गौरव
24 एमपी एनसीसी बटालियन, छिंदवाड़ा की यह उपलब्धि ग्रुप मुख्यालय जबलपुर, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के लिए भी गर्व और प्रसन्नता का विषय है।
- भविष्य में भी देश को समर्पित, अनुशासित और सक्षम युवा देने का संकल्प – 24 एमपी एनसीसी बटालियन, छिंदवाड़ा 🇮🇳
OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

















