छिंदवाड़ा ताज़ा खबर: छिंदवाड़ा में जुए पर पुलिस का शिकंजा, 1.20 लाख की संपत्ति जब्त

₹7,950 नकद, 3 बाइक और सवारी ऑटो जब्त, 9 जुआरी पुलिस शिकंजे में
जुन्नारदेव | छिंदवाड़ा (Metro City Media)
जिले में अपराधों पर लगाम कसने की मुहिम के तहत कुंडीपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सीएसपी अजय राणा के मार्गदर्शन में कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत की टीम ने जुए के अड्डे पर दबिश देकर 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा।
- मुखबिर की सूचना बनी कार्रवाई की वजह
14 दिसंबर 2025 को कुंडीपुरा थाना पुलिस को पखड़िया तालाब के ऊपर स्थित शासकीय टापू क्षेत्र में अवैध जुए की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते आरोपियों को धर दबोचा।
- पकड़े गए जुआरी
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अलग-अलग गांवों के कुल 9 लोगों को जुए में संलिप्त पाया, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
जुए के अड्डे से यह सामान हुआ जब्त
₹7,950 नगद राशि
52 ताश के पत्ते
तीन मोटरसाइकिल
एक सवारी ऑटो
जब्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹1.20 लाख से अधिक बताई जा रही है।
- टीमवर्क से मिली बड़ी सफलता
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र भगत के साथ उपनिरीक्षक अरविंद बघेल, सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अबरार और पुलिस बल के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।
- पुलिस का सख्त संदेश
कुंडीपुरा पुलिस ने साफ किया है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ें – Metro City Media के साथ

















