छिंदवाड़ा में धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़ का आरोप, छिंदवाड़ा के सोनाखार में तनाव।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सोनाखार गांव में खंडेला बाबा मंदिर को लेकर नया विवाद सामने आया है। वार्ड क्रमांक 22 में स्थित मंदिर में पारंपरिक गेरुआ रंग को हटाकर पीला रंग कराए जाने और देवी-देवताओं की तस्वीरें हटाने के आरोप के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना हाल के दिनों की बताई जा रही है, जब स्थानीय निवासी विजय अडमाचे जोकि स्वयं को पढ़िहार बताते हुए कथित रूप से यह बदलाव कराया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विजय मूल रूप से चौरई क्षेत्र के हरदुआ गांव का निवासी है और रामगढ़ी में हेडमास्टर है पूर्व में चौरई , चंद समेत अन्य गांवों में भी विवादित गतिविधियों के कारण उसे बाहर किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि वह सोनाखार में भी आदिवासी / दलित समाज के लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच, मंदिर में हुए बदलाव की जानकारी मिलने पर बजरंग दल जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने विरोध दर्ज कराया और मंदिर को पुनः गेरुआ रंग से रंगवाने की पहल शुरू की।
बजरंग दल के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने बताया कि जब कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मंदिर में पुराने स्वरूप को बहाल कर रहे थे, तभी विजय मौके पर पहुंचा और कथित रूप से नशे की हालत में विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और धारदार हथियार दिखाकर वहां मौजूद लोगों को धमकाया। और स्थानीय लोगों भड़कने व गांव का माहौल खबर करने की कोशिश की । घटना के बाद संगठन की ओर से थाना स्तर पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

















