ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, दशहरा मैदान में होगी जनसभा

6 अप्रैल को बड़ी जनसभा के साथ पार्टी दशहरा मैदान में मनाएगी स्थापना दिवस

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 अप्रैल को छिन्दवाड़ा आएंगे। वे दोपहर 12 बजे दशहरा मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार छिन्दवाड़ा आ रहे हैं। उनके आगमन की खबर से जिला भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी ने दशहरा मैदान में उनकी बड़ी जनसभा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जे पी नड्डा दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष है जो छिन्दवाड़ा आ रहे हैं। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमित शाह  भी छिन्दवाड़ा आए थे।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने छिन्दवाड़ा को लेकर प्रदेश संगठन को लोकसभा चुनाव में जीत की बड़ी जवाबदारी दी है। मध्यप्रदेश में केवल छिन्दवाड़ा ही ऐसी सीट है जहां पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत नही मिली थी। जीत के लक्ष्य के साथ  इस बार नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की कमान दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लगातार  छिन्दवाड़ा का दौरा कर रहे है। अब पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इस सीट में दस्तक दे रहे हैं।

छिन्दवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में यहां 6 अप्रैल को दशहरा मैदान में होने वाली सभा मे एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ,नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ही केंद्र और प्रदेश के अन्य मंत्रियों के भी छिन्दवाड़ा आने की संभावना है। खास बात यह है कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ पार्टी की जिला इकाई यहां पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाएगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि जिला भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है कि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल  के दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा छिन्दवाड़ा में होंगे।

छिन्दवाड़ा से बड़े धमाके के संकेत..

भाजपा की सभा मे छिन्दवाड़ा से बड़ा धमाका होने के भी संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना अपने समर्थकों के लाव- लश्कर के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। पार्टी के दावे के मुताबिक अब तक छिन्दवाड़ा से तीन हजार से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। इनमे अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, नगर निगम अध्यक्ष विक्रम अहके, सहित कांग्रेस के प्रदेश, जिला और नगर पदाधिकारियो के साथ ही पार्षद भी शामिल हैं। भाजपा कांग्रेस में बड़ी टूट कर चुकी है और इस बार हर हाल में छिन्दवाड़ा का गढ़ जीतने के लक्ष्य पर सवार हैं।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker