Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा सनसनीखेज खबर: पोला ग्राउंड कार्यक्रम से पहले साउंड सिस्टम चोरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई में 4 आरोपी माल सहित गिरफ्तार।

Metro City Media

छिंदवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया|

छिंदवाड़ा। दिनांक 17.02.2026 को थाना कोतवाली, जिला छिंदवाड़ा पुलिस ने पोला ग्राउंड में कार्यक्रम से पूर्व हुई साउंड सिस्टम चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई त्वरित विवेचना, सीसीटीवी विश्लेषण और तकनीकी आधार पर की गई।

 

पुलिस के अनुसार घटना का प्रारंभिक विवरण 16.02.2026 को सामने आया, जब फरियादी अंकुर शाह (उम्र 36 वर्ष) निवासी नरसिंहपुर नाका, छिंदवाड़ा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15.02.2026 को पोला ग्राउंड में कार्यक्रम हेतु साउंड सिस्टम लगाया गया था। 16.02.2026 की सुबह निरीक्षण करने पर पाया गया कि साउंड सिस्टम से तीन एम्पलीफायर मशीन एवं एक साउंड बॉक्स अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देश पर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सक्रिय किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली आशिष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पप्पा उर्फ पयाग (पिता ईश्वर अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी पोला ग्राउंड के पास, थाना कोतवाली, जिला छिंदवाड़ा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों – निशांत शाह (उम्र 19 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, मोहखेड़), शहनवाज (उम्र 18 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पास, मोहखेड़) एवं एक बाल अपचारी – के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मिलकर पोला ग्राउंड से तीन एम्पलीफायर मशीन और एक साउंड बॉक्स चोरी किए थे।

 

पुलिस कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया गया, जिसमें तीन एम्पलीफायर मशीन, एक साउंड बॉक्स (कुल कीमत लगभग 2,25,000 रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 2 लाख रुपये) जप्त की गईं। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग 4,25,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी पराग अग्रवाल के विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं मारपीट के अपराध भी पंजीबद्ध हैं, जिससे उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की पृष्ठभूमि भी सामने आई है। इस मामले के खुलासे में निरीक्षक आशिष कुमार धुर्वे, उप निरीक्षक बृजेश रघुवंशी , प्रधान आरक्षक 503 अनिल विश्वकर्मा, आरक्षक 219 विकास बैस, आरक्षक 444 विपिन सेठा, आरक्षक 645 रामकुमार जाटव, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन सिंह एवं आरक्षक आदित्य खुब्बाशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई है।

 

इस त्वरित कार्रवाई से कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में राहत का माहौल देखा गया। वहीं, सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगाए जाने वाले महंगे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है।

रिपोर्ट – परख मुकुंद सोनी ।

( फॉलो करें @metrocitymedia.in इंस्टाग्राम पर )

FOLLOW @METROCITYMEDIA.IN ON INSTAGRAM

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker