Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा : सोनपुर रेलवे ब्रिज बना जुए का ठिकाना, कोतवाली पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, 52 ताश पत्ते और ₹9600 जब्त, संचालक फरार।

Metro City Media

छिंदवाड़ा | Metro City Media

 

शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात सोनपुर रेलवे ब्रिज के नीचे संचालित हो रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों को रंगेहाथों हिरासत में लिया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही जुआ फड़ का संचालक तरुण धोलपुरे मौके से फरार होने में सफल रहा।

 

पुलिस को यह कार्रवाई मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार रेलवे ब्रिज के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश पत्तों पर नगद राशि का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित रणनीति बनाकर मौके पर दबिश दी।

 

👮‍♂️ तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश पत्ते जब्त

 

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से

 

अमित पिता रमेश भल्ला (42) निवासी श्याम टाकीज नरसिंहपुर रोड

 

राजकुमार पिता भूरा वर्मा (53) निवासी कैलाश नगर वार्ड 13

 

सुंदर पिता गुलाब चारिया (55) निवासी महादेव कॉलोनी, सोनपुर

 

 

को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं ₹9600 नगद जब्त किए हैं।

 

🚨 संचालक फरार, तलाश जारी

 

बताया जा रहा है कि जुआ फड़ का संचालन तरुण धोलपुरे द्वारा लंबे समय से किया जा रहा था, जो कार्रवाई से पहले ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

 

⚖️ कानूनी कार्रवाई

 

कोतवाली पुलिस द्वारा

 

गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट

 

फरार संचालक तरुण धोलपुरे के विरुद्ध धारा 49 बीएनएस

 

 

के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker