नवागत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने लिया पदभार, छिन्दवाड़ा के विकास को गति देने का व्यक्त किया संकल्प
होशंगाबाद और छतरपुर जिले के भी रह चुके हैं कलेक्टर


♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
छिन्दवाड़ा जिले के नवागत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यो को गति देने के साथ ही शासन की नीति और योजनाओ का क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता है। छिन्दवाड़ा कलेक्टर से पहले वे होशंगाबाद और छतरपुर में कलेक्टर रह चुके हैं। 2010 बैच के आई एस है। मध्यप्रदेश शासन में राजस्व विभाग के सचिव भी रहे हैं।वर्तमान में सामाजिक न्याय विभाग के अपर सचिव पद पर थे और अब छिन्दवाड़ा के कलेक्टर बनाए गए हैं।
आदेश के बाद शुक्रवार को नवागत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह छिन्दवाड़ा पहुंचे। कलेक्ट्रेट आगमन पर अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कलेक्टर कक्ष पहुंचकर उन्होंने पदभार लेने के साथ ही अधिकारियों का परिचय भी लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विविध जिलों में सेवाओं के बाद अब शासन ने मुझे छिंदवाड़ा में कार्य करने का मौका दिया है। पूरी निष्ठा ईमानदारी से कर्त्तव्यों और कार्यों का मैं निर्वहन करुंगा। जिले के विकास कार्यों को गति देने का कार्य किया प्राथमिकता से किया जाएगा जिससे छिंदवाड़ा का नाम पूरे मध्य प्रदेश में जाना जाए।
छिन्दवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प का राज्य शासन ने गुरुवार की शाम अचानक तबादला कर शीलेन्द्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया है। राजनीतिक गलियारे में इस तबादले को लेकर चर्चाएं तरह – तरह की है। इसके साथ ही प्रशासनिक गलियारे में भी बड़ा हड़कंप सा है कि कुछ अफसर और बदले जा सकते हैं। छिन्दवाड़ा में पहले कभी इतनी जल्दी – जल्दी कलेक्टर बदले नही गए हैं। यहां एक ही कलेक्टर करीब दो साल तक पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में यहां डेढ़ वर्ष में ही दो कलेक्टर बदल दिए गए हैं। आई ए एस सौरव सुमन के बाद यहां शीतला पटले कलेक्टर बनाई गई थी। वे करीब सात माह कलेक्टर रही इसके बाद गत जुलाई माह में ही उनका तबादला कर मनोज पुष्प को कलेक्टर बनाया गया था। वे भी करीब सात माह कलेक्टर रहे और अब शीलेन्द्र सिंह छिन्दवाड़ा के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। गत विधानसभा चुनाव से पहले शीतला पटले को बदला गया था और अब लोकसभा चुनाव से पहले मनोज पुष्प को बदला गया है।