Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

कोराडी के व्यापारी को फंसाकर मांगे थे 50 लाख : सौंसर जनपद की स्टेनो को हनी ट्रेप करना पड़ा महंगा, महाराष्ट्र पुलिस ने किया बेनकाब, पांढुर्ना कलेक्टर ने किया सस्पेंड

महिला सहित चार आरोपी महाराष्ट्र पुलिस की हवालात में, फ्लैट लेकर शुरू किया था धंधा

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

पांढुर्ना जिले की सौसर जनपद में पदस्थ एक महिला स्टेनो को महाराष्ट्र के एक  व्यापारी को हनी ट्रेप में फंसाकर 50 लाख की रकम मांगना का जाल बुनना महंगा पड़ गया है। व्यापारी की शिकायत पुलिस ने महिला सहित उसके चार साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पांढुर्ना कलेक्टर ने महिला स्टेनो को निलंबित कर दिया है।

महिला सौसर जनपद में स्टेनो है। महाराष्ट्र के कोराडी में रहती है। उम्र करीब 45 साल है लेकिन जाल बुनने की मास्टर बताई गई है। सरकारी सर्विस में रहते हुए उसने एक अफसर को भी फांसने का प्रयास किया था। महिला ने कोराडी मे  स्पेयर पार्ट्स  कारोबार से जुड़े एक व्यापारी से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की उसे अपने घर बुलाया और फिर अपने जाल में फंसाकर  साथियों की मदद से व्यापारी को ब्लैक मेल कर सीधे 50 लाख की बड़ी रकम मांगी थी। रकम ना देने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।

इस मामले में पीड़ित व्यवसायी ने  कोराडी पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी फिर क्या था पुलिस जांच में जुट गई और महिला को बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला सहित उसके चार साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला स्टेनो शिखा बक्शी  निवासी  कंभाले टॉवर  कोराडी रोड,  राकेश रमेशचंद्र दिवानिया 33 साल निवासी  गोकुलधाम सोसायटी, भोपाल, सुभाष शेर सिंह भंवर 34 साल  निवासी टीचर्स कॉलोनी, रतलाम  और  जावेद खान मुंगीसुर रहमान खान 50 साल  निवासी जावरा  मध्य प्रदेश को अरेस्ट किया गया है।

पीड़ित कारोबारी अक्षय को महिला ने  स्टेनो ने मध्यप्रदेश  के सिवनी कलेक्टरेट का एक बड़ा अधिकारी बताया था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दोनो ने  एक-दूसरे के मोबाइल नंबर  लिए थे और रोज चैटिंग जर  बातचीत करते थे। व्यापारी को जाल में फंसाने के लिए महिला स्टेनो ने  कुछ दिन पहले  कोराडी के कभाले टावर में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था। इस फ्लैट में ही उसने  अक्षय को मिलने के लिए बुलाया था। घटना  16 दिसम्बर की है। जब अक्षय फ्लैट पर गया था तब स्टेनो ने उसे  बेडरूम में ले गई थी। जहां उसने व्यापारी को कपड़े उतारने को कहा था। व्यापारी उसके जाल में फंस गया था उसने कपड़े उतार दिए थे। इसी दौरान महिला स्टेनो ने  अपने  मोबाइल में उसकी तस्वीरें खींच लीं थी।।

इसके बाद कमरे में अन्य आरोपी भी आ गए थे। आरोपियो ने व्यापारी के कपडे अपने कब्जे में लेकर  उसी अवस्था मे दोनो का वीडियो बनाया था और फिर ब्लैकमेल किया था कि 50 लाख दो वरना वीडियो वायरल कर देंगे। व्यापारी ने कहा था कि मेरे पास इतना रुपया नही था। वह डर गया था और आरोपी उसे फोन कर धमकाने लगे थे तब उसने  अपनी आप बीती अपने पिता को बताई और पिता अपने पीड़ित पुत्र को लेकर कोराडी थाना पहुंच गए। कोराडी पुलिस ने अपराध दर्ज कर महिला के फ्लैट पर छाया मारा तो सभी आरोपी वही मिले जिन्हें अरेस्ट किया गया।

कोराडी पुलिस को पूछताछ में पता चला कि महिला सरकारी कर्मचारी सहायक ग्रेड – 3 है और सौसर जनपद में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। कोराडी पुलिस ने ही जनपद सौसर के सी ई ओ राधेश्याम वारिवे से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी तो वे अवाक रह गए। जनपद सी ई ओ ने इस अपराध में स्टेनो के अरेस्ट होने का प्रतिवेदन पांढुर्ना कलेक्टर अजय देव शर्मा को भेजा। कलेक्टर ने महिला कर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker