Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा में 18 साल के 70 हजार नए मतदाता पहली बार करेंगे वोट

सात विधानसभा वाले छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में 15 लाख 80 हजार 475 मतदाता

Metro City Media

बनाए गए हैं 1 हजार 908 मतदान केंद्र

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश के सबसे बड़े जिले छिन्दवाड़ा में 18 साल की उम्र के 70 हजार नए मतदाता भी अगले चुनाव में लोकसभा और विधान सभा के लिए पहली बार वोट करेंगे। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा 15 लाख 80 हजार 475 तक पहुंच गया है। जनवरी- 23 से अपडेट  हो रही मतदाता सूची में 6 माह में  जून – 23 तक ये नाम जोड़े गए हैं।

नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता केंद्र के बी एल ओ  सहित आन लाइन आवेदन के साथ ही आयोग के एप्प और क्यू आर कोड स्कैन कर भी डायरेक्ट आवेदन की सुविधा दी है। खास बात यह भी है कि नाम जुड़ने के बाद वोटर डिजिटल  कार्ड भी  डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा से घर पहुंचाया जा रहा है। अभी नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी चल रही है जो चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले तक चलेगी।

जिले में एक लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 1 हजार 908 है। विधानसभा क्षेत्र  छिन्दवाड़ा  परासिया , जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौसर, पांढुर्ना  में  अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, पांढुर्ना अनुसूचित जंन जाति  वर्ग के लिए परासिया अनुसूचित वर्ग के लिए और तीन सामान्य सीट छिन्दवाड़ा ,सौसर ,चौरई है।

आयोग के आदेश पर इन दिनों जिले में चुनाव की प्रशासनिक तैयारी चल रही है। मतदान केंद्र अपडेशन ई वी एम व्यवस्था  से लेकर  संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया की  ट्रेनिंग अभी से दी जा रही है। तीन साल से छिन्दवाड़ा में जमे राजस्व और पुलिस अधिकारियों का भी आयोग के आदेश पर तबादला कर दिया गया है। चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच प्रशासन भी आयोग के आदेश पर तैयारी में जुटा है।

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता छिन्दवाड़ा विधान सभा क्षेत्र- 126  में है। यहां मतदाताओं की संख्या  2लाख 76 हजार 767 है।इनमे पुरुष मतदाता 1 लाख 38 हजार 545 और महिला मतदाता 1 लाख 37 हजार 796 है। मतदान केंद्र 300 है।

जुनारदेव विधानसभा क्षेत्र – 122 में कुल मतदाता 2 लाख 14 हजार 492 है। इनमे पुरुष 1 लाख 8 हजार 505 और महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 986 है। मतदान केंद्र 269 है।

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र- 123 में कुल मतदाता 2 लाख 47 हजार 129 है। इनमे पुरुष 1 लाख 24 हजार 251  और महिला मतदाता  1 लाख 22 हजार 875 है। मतदान केंद्र 330 है।

चौरई  विधानसभा क्षेत्र- 124  में कुल मतदाता 2 लाख 11  हजार 725 है। इनमे पुरुष 1 लाख 8 हजार 525   और महिला मतदाता  1 लाख 3 हजार 200  है। मतदान केंद्र 272 है।

सौसर  विधानसभा क्षेत्र- 125   में कुल मतदाता 2 लाख 6   हजार 767  है। इनमे पुरुष 1 लाख 6 हजार 461   और महिला मतदाता  1 लाख 3 03  है। मतदान केंद्र 247 है।

परासिया विधानसभा क्षेत्र- 127    में कुल मतदाता 2 लाख 14  हजार 206   है। इनमे पुरुष 1 लाख 8  हजार 142   और महिला मतदाता  1 लाख  6 हजार 63   है। मतदान केंद्र 238  है।

पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र- 128  में कुल मतदाता 2 लाख 9 हजार 808  है। इनमे पुरुष  1 लाख 7  हजार 191  और महिला मतदाता  1 लाख  2 हजार 617   है। मतदान केंद्र 252 है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker