बागेश्वर धाम सरकार अगले माह सितंबर में तीन दिन छिन्दवाड़ा के पांढुर्ना में
करेंगे वनवासी राम कथा और लगाएंगे दिव्य दरबार
![](https://metrocitymedia.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230807_232333.jpg)
♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
हनुमंत सिद्ध बागेश्वर धाम सरकार सनातन का झंडा बुलंद करने एक बार पुनः छिन्दवाड़ा आएंगे। 23 ,24 और 25 सितंबर को वे अब छिन्दवाड़ा जिले की पांढुर्ना तहसील के नादनवाड़ी में आएंगे। यहां वे वनवासी राम कथा सुनाएंगे और अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे।
बागेश्वरधाम सरकार हाल ही में पूर्व सी एम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के आमंत्रण पर छिन्दवाड़ा आए थे। उनके साक्षात दर्शन मात्र को उमड़ी भीड़ ने यहां उनके अब तक की कथाओं और दरबारों के रिकार्ड ब्रेक कर दिए थे। उनके दर्शन के लिए 5 से 8 लाख लोग सिमरिया पहुंचे थे।
अब वे भाजपा नेता प्रकाश उइके के आमंत्रण पर पुनः छिन्दवाड़ा आ रहे हैं। प्रकाश उइके ने उन्हें छिन्दवाड़ा आने का न्योता दिया था।काफी लंबे समय से वे प्रयासरत थे कि बागेश्वर धाम सरकार के आगमन की डेट फिक्स हो जाए।
अब बागेश्वर धाम ने सरकार के आगमन की डेट फिक्स कर दी है। धाम के अनुसार सरकार 23 ,24 और 25 सितंबर को पांढुर्ना के नादनवाड़ी में रहेंगे। पांढुर्ना महाराष्ट्र से लगा मध्यप्रदेश की आदिवासी विधानसभा सीट है। यहां से प्रकाश उइके विधायक के दावेदार भी है।
प्रकाश उइके पांढुर्ना के निवासी हैं। न्यायधीश पद से इस्तीफा देकर पिछले दिनों उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। वे आदिवासी शिक्षा सहित उनके जीवन उन्ननयन के लिए सेवा का प्रकल्प भी चलाते हैं। राजनीति में उनका नाम पहली बार नगर निगम छिन्दवाड़ा का महापौर पद आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित होने पर भाजपा से ही बतौर उम्मीदवार सामने आया था।
उन्होंने अपने प्रयासों से बागेश्वर धाम सरकार को छिन्दवाड़ा आने के लिए तैयार किया है। बागेश्वर धाम भगवान हनुमान का सिद्ध पीठ है। पीठ के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ही देश से लेकर विदेश तक बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने देश मे सनातन को पुनर्जीवित कर हिन्दू राष्ट्र की आवाज को बुलंद किया है। भगवान हनुमान की सिद्धि के सिद्ध वे देश के पहले ऐसे आचार्य है जो अपनी सिद्धि को प्रमाणित कर सिद्ध कर चुके हैं कि दुनिया मे भगवान है और उनकी शक्तियां भी।
सिद्धि के सिद्ध पुरुष होने से पूरा देश ही उनके आगे नतमस्तक होता है और सनातन परम्पराओ पर अपना गहरा विश्वास व्यक्त कर रहा है। बागेश्वर धाम सरकार को एक नही अनेक बार चेलेंज किया गया है। उन्होंने हर चेलेंज को पार कर चेलेंज करने वालो के मोह पर तमाचा जड़ा है। यह भी बड़ा सौभाग्य है कि अब पुनः छिन्दवाड़ा वासियो को सितंबर माह में उनके दर्शन लाभ होंगे।