Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ छिन्दवाड़ा के कोतवाली थाना में एफ आई आर दर्ज कराने पहुंची भाजपा

फर्जी पत्र को ट्वीट कर प्रदेश की भाजपा सरकार को किया बदनाम करने का प्रयास

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं  के खिलाफ जिला भाजपा ने छिन्दवाड़ा के कोतवाली थाना में एफ आई आर दर्ज करवाई है। प्रदेश की भाजपा  सरकार के खिलाफ वायरल एक  पत्र को पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक साहू बंटी सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता शनिवार की शाम  कोतवाली थाना पहुंचे थे जहां नारेबाजी कर एफ आई आर दर्ज करने थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक पत्र पोस्ट करते हुए लिखा था कि “‘मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है.’ साथ ही कर्नाटक चुनाव का उदाहरण देते हुए प्रियंका गांधी ने आगे लिखा,कि  ‘कर्नाटक में भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40 फीसदी कमीशन की वसूली करती थी. मध्य प्रदेश में बीजेपी भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने दावा किया कि  ‘कर्नाटक की जनता ने 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 फीसदी कमीशन वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाएगी.’

इस ट्वीट को पी सी सी चीफ कमलनाथ ने रीट्वीट  किया था  और लिखा कि प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है. मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50% से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है. मध्य प्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो “पैसा दो, काम लो” के सिद्धांत पर चल रही है.’

भाजपा ने  प्रियंका गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं  के जारी पत्र को फर्जी बताकर की सिटी कोतवाली में शिकायत की है
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू बंटी ने कहा कि  फर्जी पत्र प्रचारित कर कांग्रेस नेता भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। षडयंत्र पूर्वक किसी ठेकेदार एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर  वायरल किया जा रहा है।पत्र में शिकायतकर्ता ज्ञानेन्द्र अवस्थी का  पता बसंत विहार कॉलोनी लश्कर ग्वालियर दिया गया है। जांच में  इस नाम का न कोई संघ है और न ही इस नाम का कोई व्यक्ति दिए पते पर पाया गया  है। शिकायतकर्ता का नाम और पता झूठा है। यह पत्र पूरी तरह निराधार और फर्जी है। कांग्रेस षड्यंत्र कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रही है जो गंभीर अपराध  की श्रेणी में आता है।

मामले में कोतवाली थाना में एफ आई आर का आवेदन देकर  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू , भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्येन्द्र ठाकुर ने  प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरूण यादव सहित कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध  कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

इस अवसर पर ज़िला अधिवक्ता संघ सचिव वीरेन्द्र पांडे, जीत सिंह ठाकुर, विवेक उपाध्याय, अशोक गुप्ता, पीयूष शर्मा, शिशिर खारपाठे, संजय चौकसे, देवेन्द्र पप्पू पांडे, राज पटेल, सुनील रघुवंशी, परिमल हलदुलकर, विक्रम सोनी देशराज सूर्यवंशी, रहीम मंसूरी, सतीश बिंजुकर, नेपाल उसरेठे, गोपाल ठाकुर, विनय डेहरिया, दौलत चौरे के साथ भाजपा नेता राजू नरोटे, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, दिनेशकांत मालवीय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर, मंडल अध्यक्ष माया बंदेवार, अरूण गद्रे, मंडल अध्यक्ष सदन साहू, अरविंद राजपूत, पप्पू ठाकुर, भरत घई, माइकल पहाड़े, अलकेश साव, भूरा भाई, कृष्णा हरजानी, मोरेश्वर हिवसे, बबलू पराते, देवेन्द्र गावंडे, रवि मालवी, रूपेश कैथवास, बिट्टू मंडराह, अंकित तिवारी, ओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे थे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker