Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा के दिग्गज कन्हई राम रघुवंशी

रह चुके हैं तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष और लगातार दो बार नगर पालिका के अध्यक्ष

Metro City Media

मुकुन्द सोनी छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

छिन्दवाड़ा में लगातार तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष और दो बार नगर पालिका छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष रहे कन्हई राम रघुवंशी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है उन्होंने पार्टी के प्रदेश से लेकर केंद्र संगठन तक को अपनी तैयारी से अवगत करा दिया है जबकि लोक सभा के चुनाव को अभी एक साल से ज्यादा का वक्त है कन्हई राम रघुवंशी पार्टी के अनुशासित और दिग्गज नेता हैं  बड़ी बात यह है कि वे पार्टी की कार्यप्रणाली को ही नही छिन्दवाड़ा को भी बड़ी गहराई से समझते हैं पार्टी तो डेढ़ दशक पहले ही उन्हें उम्मीदवार बना रही थी किन्तु प्रदेश में तत्कालीन समय की मुख्यमंत्री उमा भारती के रहते  लोधीवाद  के चलते उस  समय प्रह्लाद पटेल उम्मीदवार बना दिए गए थे इसके बाद उन्हें पार्टी ने जब  छिन्दवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया तो पार्टी का आदेश मानकर उन्होंने शिरोधार्य किया था और अपनी कार्यप्रणाली से एक नही लगातार दो – दो   बार नगर पालिका के  अध्यक्ष चुने गए थे  इसके बाद पार्टी ने उन्हें संगठन में  प्रदेश संगठन मंत्री और किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया था

कन्हई राम रघुवंशी जिले के शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रो में  स्वच्छ छवि के बेदाग नेता के रूप में पहचाने जाते हैं यह उनका ही गढ़ा हुआ संगठन है  कि जिले के  भाजपा संगठन में आज 33 मंडल है उनके भाजपा अध्यक्ष रहते जिले में सातो विधायक भाजपा के थे छिन्दवाड़ा नगर नगर निगम में महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के ही पास था उनके नगर पालिका अध्यक्ष रहते  हुए ही छिन्दवाड़ा को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव बना था इतना ही छिन्दवाड़ा शहर के विकास में उनका अहम योगदान है  पार्टी को शून्य से शिखर पर ले जाने में उनकी रणनीति हमेशा काम आई है विपरीत से लेकर अनुकूल परिस्थिति में काम काज का बड़ा अनुभव उनके पास है

ऐसा है राजनीतिक सफर ..

कन्हई राम रघुवंशी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम नेर से की थी  जहां वे 1977 से   1990 तक  निर्विरोध सरपंच रहे थे   1980 में ग्रामीण मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने थे  1985 में किसान संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए और फिर बढ़ते  राजनीतिक सफर में 1990 में जिला सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भी बने इसी साल उन्हें  पहली बार भाजपा  का  जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था
कन्हईराम रघुवंशी का भाजपा का कार्यकाल बहुत ही सफल  था जिसमें 1997 में उपचुनाव में  कमलनाथ को  भी शिकस्त खानी पड़ी  थी तब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  सुंदरलाल पटवा छिंदवाड़ा के सांसद बने थे यह पहला मौका था जब छिन्दवाड़ा से भाजपा ने सांसद का छुनाव जीता था
2002 में उन्हें  फिर से भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया था  इस  कार्यकाल में 2003 के विधान सभा छुनाव मे छिन्दवाड़ा में   भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल कर जिले की सातों   विधानसभा सीट जीती थी

कन्हई राम रघुवंशी  2004 में  भारी जनमत से नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए थे कांग्रेस के प्रत्याशी को उन्होंने 16 हजार वोटो  से हराया था उनके अध्यक्षीय  कार्यकाल में ही  छिंदवाड़ा का चहुमुखी  विकास हुआ है  नगर विकास  के सभी बड़े प्रोजेक्ट बनवाने में उनकी ही सूझ – बूझ थी  2008 के  विधानसभा चुनाव में भाजपा  ने छिन्दवाड़ा में पांच  विधानसभा सीटों पर विजय हासिल की थी
2009 में  कन्हई राम रघुवंशी छिन्दवाड़ा नगर पालिका के  लगातार दूसरी बार भी अध्यक्ष  निर्वाचित हुए थे
इसके बाद वे 2010 में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री  और जबलपुर संभाग के प्रभारी बनाए गए 2015 में भाजपा के प्रदेश मंत्री बने और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी  भी रहे हैं
विपरीत परिस्थिति में भाजपा के  छिन्दवाड़ा में संघर्ष के  वे सर्वे सर्वा  थे  खास बात यह है कि इतनी उपलब्धि जिले में किसी नेता  के पास नही है और बड़ी  विशेषता  यह भी है कि इतने पदों  पर कार्य करने के  बाद भी उनकी छवि बेदाग है  जिले में भाजपा संगठन को मजबूत करने सबको साथ लेकर चलने के लिए उन्हें छिन्दवाड़ा का कुशाभाऊ ठाकरे भी कहा जाता है उन्होंने अपने जीवन संघर्ष  पूरे जिले में भाजपा को मजबूत किया सभी को साथ लेकर  हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखा और अब लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति पर है


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker