ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा लोकसभा : जनमत ईवीएम में कैद,फैसला 4 जून को, रिकार्ड 79. 59 प्रतिशत मतदान

सबसे ज्यादा अमरवाड़ा में 82.33 और सबसे कम छिन्दवाड़ा विधानसभा में 75.16 प्रतिशत मतदान

Metro City Media

मतदान प्रतिशत छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र

  •  जुन्नारदेव – 81.79
  • अमरवाड़ा – 82.33
  • चौरई –       80.05
  • सौसर –      80.62
  • छिन्दवाड़ा-  75.16
  • परासिया –   77.39
  • पांढुर्ना –      80.61

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

मध्यप्रदेश की सबसे हाई रिस्क सीट छिन्दवाड़ा के मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है। छिन्दवाड़ा लोकसभा  का जनमत अब इवीएम में कैद है। परिणाम के लिए 4 जून तक का इंतजार करना होगा। लोकतंत्र में मत के अधिकार का उपयोग करने छिन्दवाड़ा लोकसभा के सातों विधानसभा क्षेत्रों के  मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया है। लोकसभा क्ष्रेत्र में बम्पर 79.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमे सबसे ज्यादा अमरवाड़ा में 82.33 और सबसे कम छिन्दवाड़ा विधानसभा में 75.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही जुन्नारदेव में 81.79 चौरई में 80.05, परासिया में 77.39,और पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र में 89.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कही किसी अप्रिय घटना की खबरे नही है। मुख्य मुकाबले में उतरी कांग्रेस – भाजपा के प्रत्याशियो के साथ ही लोकसभा क्षेत्र का भविष्य मतदाताओ ने तय कर दिया है। मतदान के पहले से लेकर बाद दोनो दलों के अपने दावे है। हार – जीत किसकी इसका वास्तविक पता 4 जून को होंने वाली मतगणना से तय होगा।

संसदीय क्षेत्र में पूर्व सी एम कमलनाथ ने अपने पुत्र नकुलनाथ के लिए जी जान लगा दी है।  वे दूसरी बार मैदान में थे। पूरे चुनाव के दौरान कमलनाथ  छिन्दवाड़ा से हिले नहीं है। अपने 45 वर्षों की राजनीतिक यात्रा के संबंधों के साथ ही पूरे दांव और ताकत उन्होंने झोंक दी थी। भाजपा ने इस बार काफी आक्रमक चुनाव लड़ा है। अब तक छिन्दवाड़ा ना जीत पाने का कलंक धोने पार्टी के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को सेंट्रल से लेकर स्टेट के दिग्गजों का साथ मिला है। भाजपा ने बंटी साहू को छिन्दवाड़ा के नेता के रूप में तैयार किया है। मध्यप्रदेश में मिशन -29 में सबसे ज्यादा ताकत छिन्दवाड़ा में ही लगाई है। अपनी पूरी ताकत लगाकर मोदी फैक्टर के साथ डबल इंजन सरकार से विकास को मुद्दा बनाया है।  बदली हुई परिस्थितयो में अब मतदाताओ ने  किसका साथ दिया है कुछ कहा नही जा सकता हैं। छिन्दवाड़ा कांग्रेस का गढ़ बना रहेगा या फिर मोदी की गारंटी के साथ खड़ा होगा। इस पर हर किसी की नजर टिकी है। दावे -प्रतिदावे तो अभी 4 जून तक चलते रहेंगे।

छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता 16 लाख 32 हजार 190 है। इनमे कुल 12 लाख 99 हजार 9 मतदाताओं ने 1 हजार 939  मतदान केंद्रों में पहुंचकर ईवीएम की बटन दबाकर जनमत संग्रह में हिस्सा लिया है। इस जनमत संग्रह में महिलाएं भी पीछे नही रही है। संसदीय क्षेत्र में 8 लाख 7 हजार 726 महिलाओं में से 6 लाख 32 हजार 819 महिलाओं ने वोट डाले है वही  8 लाख 24 हजार 449 पुरुष मतदाताओं में  6 लाख 66 हजार 178 पुरुषों ने मतदान किया है। पुरूष मतदान प्रतिशत 80.80 रहा है वही महिला मतदान 78 प्रतिशत आंका गया है।पिछले संसदीय चुनाव में छिन्दवाड़ा में 82 प्रतिशत मतदान हुआ था पिछले चुनाव की तुलना में इस बार तीन प्रतिशत मतदान कम हुआ है। मतदान के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने तगड़े इंतज़ाम किए थे। हर मतदान केंद्र में सुरक्षा बलों के साथ मतदान दल तैनात किया गया था।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker