Metro City Mediaछिन्दवाड़ा

अटल मिशन में छिन्दवाड़ा नगर निगम को मिलेगा 75 करोड़ का बड़ा बजट

जल आवर्धन और पार्क डेवलपमेंट के लिए अन्य निकायो के प्रस्तावों का भी अनुमोदन

Metro City Media

बैठक में कलेक्टर ने किया 11 निकायो के लिए तैयार डी पी आर का अनुमोदन
♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

केंद्र सरकार के अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 में छिन्दवाड़ा नगर निगम को सबसे बड़ा करीब 75 करोड़ का बजट मिलेगा इसके अलावा   नगर पालिका जुन्नारदेव ,दमुआ ,अमरवाड़ा ,परासिया,  और नगर पंचायत बड़कुही , चांदामेटा ,हर्रई ,लोधीखेड़ा ,मोहगाँव और चांद के तैयार डी पी आर का भी जिला प्रशासन ने अनुमोदन कर दिया है साथ ही  शेष निकाय  डोंगर परासिया, सौंसर, बिछुआ, पिपलानारायणवार और न्यूटन चिखली के डी पी आर एक सप्ताह में मांगे  है

बुधवार को कलेक्टट्रे सभाकक्ष में  कलेक्टर शीतला पटले की मौजूदगी में मिशन की बैठक में 11 निकायो के लिए तैयार जल आवर्धन योजना और पार्क  डेवलपमेंट के लिए करोड़ो  के प्रस्ताव का अनुमोदन किया  गया है अब इसे राज्य शासन नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा योजना में मिलने वाले बजट से निकायो में जल आवर्धन योजना का विस्तार होगा वही पब्लिक के लिए आकर्षक पार्क भी बनाए जाएंगे

कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में आयोजित इस  बैठक में विधायक नीलेश उइके निगम  महापौर विक्रम अहके ,कमिश्नर राहुल सिंह ,कार्यपालन यंत्री ईश्वर चंदेली , परियोजना अधिकारी आर एस बाथम ,सहित निकायो के सी एम ओ ,उप यंत्री, डी.आर.ए.कंसल्टेंट और ए.व्ही.आर.कंसल्टेंट नागपुर  के प्रतिनिधि उपस्थित थे

बैठक में कलेक्टर शीतला पटले ने कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों को  अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन में  व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुये जिले के शेष नगरीय निकायों डोंगर परासिया, सौंसर, बिछुआ, पिपलानारायणवार और न्यूटन चिखली के वाटर सप्लाई, वाटर वाडी और पार्क की स्वीकृत योजनाओं के संशोधित डीपीआर एक सप्ताह में तैयार कर प्रस्तुत करने के आदेश दिए है साथ ही  निकायों के जनप्रतिनिधियों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से संपर्क और  विचार-विमर्श कर स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप डीपीआर तैयार करने कहा है । बैठक में डी.आर.ए.कंसल्टेंट और ए.व्ही.आर.कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों ने जिले के नगरीय निकायों के वॉटर सप्लाई, वॉटर वॉडी और पार्क के डीपीआर का प्रेसेंटेशन दिया  जिस पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने  आवश्यक सुझाव दिये है।

बैठक में नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा की 7435.04 लाख रूपये, नगरपालिका जुन्नारदेव की 65.38 लाख रूपये, दमुआ की 71.67 लाख रूपये व अमरवाड़ा की 41.93 लाख रूपये और नगर परिषद बड़कुही की 28.90 लाख रूपये, चांदामेटा की 41.09 लाख रूपये, हर्रई की 14.90 लाख रूपये, लोधीखेड़ा की 28.78 लाख रूपये, मोहगांव की 28.79 लाख रूपये व चांद की 30.89 लाख रूपये की वाटर सप्लाई/वाटर वाडी के डीपीआर का अनुमोदन किया गया । इसी प्रकार नगरपालिका जुन्नारदेव की 30.31 लाख रूपये, दमुआ की 32.87 लाख रूपये, अमरवाड़ा की 18.93 लाख रूपये व परासिया की 53.24 लाख रूपये और नगर परिषद बड़कुही की 12.92 लाख रूपये, चांदामेटा की 21.51 लाख रूपये, हर्रई की 21.71 लाख रूपये, लोधीखेड़ा की 12.96 लाख रूपये, मोहगांव की 12.81 लाख रूपये व चांद की 13.82 लाख रूपये के पार्क के डीपीआर का अनुमोदन किया गया है ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker