Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

MPElection2023 फैसले का दिन: छिन्दवाड़ा में सात सीट, 78 प्रत्याशी,1934 मतदान केंद्र , 16 लाख से ज्यादा मतदाता

आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों में मतदान

Metro City Media

MPElection2023

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

विधानसभा चुनाव में शुक्रवार 17 नवम्बर फैसले का दिन है। छिन्दवाड़ा जिले की सात सीटो के लिए आज एक- एक वोट  छिन्दवाड़ा का भविष्य तय करेगा। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान की पूर्व संध्या पर विधानसभा क्षेत्रों में  ” फ्लैग मार्च” के साथ मय सुरक्षाबल सहित ” मतदान” दलों को “ईवीएम” के साथ “मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है ।

मतदान के लिए 12 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित अधिकारी- कर्मचारी सहित पुलिस बल, एस ए एफ़, होमगार्ड, फारेस्ट गार्ड के “पैरामिलिट्री फोर्स” की 20 कंपनियां तैनात की गई है। जिला प्रशासन ने सातों विधानसभा क्षेत्र में “संवेदनशील” और ” अतिसंवेदनशील” मतदान केंद्रों को चिन्हित किया है। इनमे “अतिसंवेदनशील” मतदान केंद्रों में विशेष ” केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों में  शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे करीब  11 घण्टे का समय “मतदान” के लिए रहेगा।

मतदान के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 पूरे जिले में लागू की है। इसमे  पारित प्रतिबंध आदेश के मुताबिक  जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 15 नवंबर 2023 को शाम 6 बजे से 18 नवंबर 2023 को प्रातः 8 बजे तक की अवधि तक ये आदेश लागू रहेंगे। इसमे  पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की सभा, बैठक, रैली, जुलूस आदि का आयोजन नही होगा। बाहरी  व्यक्तियों के निर्वाचन क्षेत्र छोडना होगा।लाउड स्पीकर, मेगा फोन का उपयोग नही होगा। पार्टी, अभ्यर्थियों के कार्यालय खोलने, धार्मिक स्थलों का प्रचार  के लिये उपयोग, वाहनों से मतदाताओं का परिवहन, मतदान केन्द्र की निर्धारित परिधि में प्रचार, मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व निर्वाचन संबंधी आम सभा  को प्रतिबंधित किया गया है । इसके साथ ही शराब ठेके भी 48 घंटे के लिए सील कर दिए गए हैं। चुनाव क्षेत्र में शराब , रुपया गिफ्ट या अन्य सामग्री भी नही बाटी जा सकेगी। इसके लिए निगरानी दस्ता को रात्रि गश्त पर लगाया गया है।

जिले की सात सीट जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौसर,  छिन्दवाड़ा,  परासिया और पांढुर्ना में ” विधायक”  पद के लिए 78 प्रत्याशी मैदान में है। 16 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए  1934 मतदान  केंद्र बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र में एवरेज 1000 से 1500 मतदाता है। इस बार 80 साल से ज्यादा उम्र और मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ ” “निशक्त” मतदाता मतदान केंद्र में नजर नही आएंगे।। चुनाव आयोग ने उन्हें ” पोस्टल वैलेट” की सुविधा दी है।मतदान केंद्र के लिए गठित “मतदान दल” में एक पीठासीन अधिकारी सहित चार सहायक कर्मी है। हर मतदान केंद्र के लिए सुरक्षा में पुलिस, एस ए एफ़, पैरामिलिट्री फ़ोर्स के 5 जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा रिजर्व मतदान दल और फ़ोर्स भी है। मतदान दलों के आवागमन के लिए 900 से ज्यादा वाहनो को अधिगृहीत किया गया है। इनमे 500 से ज्यादा बस और अन्य वाहन है।

जिले के कलेक्टर मनोज पुष्प और  एस पी विनायक वर्मा के नेतृत्व में चुनावी प्रबन्धन में ये चुनाव हो रहे हैं। अधिकारियों ने जिले में “शांति और कानून” व्यवस्था पर अपनी नजरे लगा रखी है। दोनों अधिकारियों ने फ़ोर्स के साथ सातों विधानसभा क्षेत्र में स्वयं भी  “फ्लैग मार्च”  किया है। मतदान केंद्रों की व्यवस्थाए तय की है। जिले में चुनाव आयोग के नियुक्त एक केंद्रीय प्रेक्षक के साथ ही सात राज्य प्रेक्षक, सात व्यय प्रेक्षक, 26 उड़नदस्ते, 23 निगरानी दल, 23 वीडियोग्राफी दल, 430 माइक्रो आब्जर्वर के साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र के हर 10 मतदान केंद्र पर एक जोनल अधिकारी ड्यूटी पर है।

छिन्दवाड़ा विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता..

जिले में कुल मतदाता 16 लाख 18 हजार 363 है।इनमे पुरूष 8 लाख 17 हजार, 722 और महिला मतदाता 8 लाख 628 है। इनमे 70 हजार नए मतदाता जुड़े हैं जो पचली बार वोट करेंगे। सबसे ज्यादा मतदाता छिन्दवाड़ा विधान क्षेत्र में है। यहाँ  सबसे ज्यादा 2 लाख 82 हजार 343 मतदाता है। खास बात यह है कि छिन्दवाड़ा विधानसभा मे महिला मतदाता पुरूष से ज्यादा है। यहां 1 लाख 40 हजार 943 पुरूष और 1 लाख, 41 हजार 393 महिला मतदाता है। इसी तरह जुन्नारदेव में 2 लाख 21 हजार 377 मतदाता है इनमे 1 लाख 11 हजार 454 पुरुष, 1 लाख 9 हजार 722 महिला , अमरवाड़ा में 2 लाख 54 हजार,570 मतदाता में 1 लाख 27 हजार, 670 पुरुष, 1 लाख 26 हजार877 महिला , चौरई में 2 लाख 17 हजार 765 में 1 लाख 6 हजार,734 महिला, 1 लाख 11 हजार 30 महिला,  सौसर में 2 लाख 10 हजार 88 में 1 लाख 7 हजार 826 पुरूष, 1लाख 2 हजार 262 महिला, परासिया में 2 लाख 18 हजार 167 मतदाता में 1 लाख 9 हजार 676 पुरुष,  1लाख 8 हजार 482 महिला और पांढुर्ना में 2 लाख 14 हजार 501 मतदाता में 1 लाख 9 हजार 103 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 948 महिला मतदाता है।

सबसे ज्यादा मतदान केंद्र अमरवाड़ा में ..

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1934 मतदान केंद बनाए गए हैं। इनमे विशेष रूप से  110 मतदान केंद्र केवल महिलाओं के लिए और 52 आदर्श मतदान केंद्र भी शामिल हैं। सात विधामसभा क्षेत्र में  सबसे ज्यादा मतदान केंद्र अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। यहां 332 मतदान केंद्र है जबकि जुन्नारदेव में 272, चौरई में 272, सौसर में 252 , छिन्दवाड़ा में 307, परासिया में 293, और पांढुर्ना में 254 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सौसर में सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी ..

विधानसभा चुनाव के रण में जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में कुल 78 प्रत्याशी है। इनमे  सबसे ज्यादा सौसर में 15 , जुन्नारदेव में 10, अमरवाड़ा में 9 , चौरई में 13 , छिन्दवाड़ा में 11 परासिया में 12 और पांढुर्ना से 8 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

छिन्दवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प ने मतदाताओं से की रिकार्ड मतदान की अपील..

 

छिन्दवाड़ा एस पी विनायक वर्मा ने जिले के मतदाताओं से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील…


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker