Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा के छोटा तालाब में मिला फर्नीचर व्यवसायी चंद्रकांत पोपली का शव

पैर फिसलने से तालाब में गिरने की आशंका, कोतवाली पुलिस कर रही जांच

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

गुरुवार की सुबह शहर से एक दुखद खबर आई है। छोटा तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया तो पता चला कि मृत व्यक्ति कोई और नही शहर के नरसिंहपुर नाका क्षेत्र फर्नीचर निर्माता “दीपक स्टील इंडस्ट्री” के  संचालक राजेश पोपली के छोटे भाई  “चंद्रकांत पोपली” है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

घटना सुबह करीब आठ बजे की है। खबर ने पोपली परिवार पर दुखो का पहाड़ लाद दिया। पोपली परिवार पंजाबी परिवार है। तीन भाई प्रेम पोपली, राजेश पोपली और चंद्रकांत पोपली का संयुक्त परिवार है। तीनो भाई में चंद्रकांत सबसे छोटे है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उम्र 60 साल के करीब है। चंद्रकांत रोज सुबह छोटा तालाब मछलियों को “आटा” डालने जाते थे। रोज की तरह आज सुबह भी वे छोटा तालाब गए थे लेकिन घर नही लौटे।

बताया गया कि छोटा तालाब के जिस घाट पर बैठकर चंद्रकांत मछलियों को आटा डाल रहे थे वहां पानी काफी गहरा है। सुबह – सुबह घाट पर कोई था नही और ना ही कोई चहल- पहल वहां थी। इसी दौरान पैर फिसलने से चंद्रकांत तालाब में गिर गए और तत्काल कोई मदद ना मिलने से डूबने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ही उनका शव तालाब के पानी मे “उतराता” दिखा तब लोगो ने पुलिस को खबर की ।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया शिनाख्त की और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चंद्रकांत पोपली के पुत्र   गौरव पोपली और  भतीजे दीपक पोपली ने मौके पर आकर पहचान की । कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker