Metro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकमध्यप्रदेश

दशहरा छिन्दवाड़ा का : दहन के लिए तैयार हो गया 51 फुट ऊंचा “रावण” का पुतला, छोटा बाजार से निकलेगी भगवान “श्री राम” की विजय यात्रा

दशहरा मैदान में "रावण दहन" के साथ मनाया जाएगा "दशहरा महोत्सव"

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

दशहरा पर छिन्दवाड़ा के “दशहरा मैदान” में 51 फूट ऊंचे “रावण पुतले” का “दहन” होगा। मैदान में “उत्सव” की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां एक दिन पहले ही आज सोमवार को “रावण” का पुतला पहुंच गया है। जिसमे “आतिशबाजी” भरकर उसे “दहन” के लिए खड़ा किया जाएगा। दशहरा पर शाम 6 बजे “गौधूलि” के मुहूर्त पर रावण का दहन होगा। रावण पुतला छिन्दवाड़ा के ही कलाकार पूनम यादव और उनकी टीम तैयार कर रही है। बीते 6 वर्षो से वे “दशहरा उत्सव” के लिए “पुतला” तैयार कर रहे हैं। इसके पूर्व रामलीला मंडल “नागपुर” के कलाकारों से  “रावण” पुतला बनवाता था।

“दशहरा उत्सव” के लिए नगर के  “छोटा बाजार रामलीला मंच ” से भववान “श्री राम” की विजय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 3 बजे शुरू होगी जो छोटा बाजार से मेन रोड , पुराना छापा खाना, राजपाल चौक होते हुए दशहरा मैदान पहुँचेगी। इस यात्रा में रथ पर भगवान श्री राम , लक्ष्मण, हनुमान सुग्रीव , जामवंत, अंगद ,विभीषण,नल- नील  सहित वानर सेना के रूप में सजे पात्र के साथ ही रावण ,मेघनाथ, कुम्भकर्ण सहित राक्षसी सेना के रूप में सजे पात्र सहित व्यास पीठ , भजन मंडली और युवाओ के लिए विशेष डी जे रहेगा।

रामलीला मण्डल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया की विजय यात्रा शाम 5.30  बजे मैदान में पहुँचेगी। यहां मंच पर मण्डल  अपने अतिथियी और सहयोगियों का सम्मान करने के साथ ही रामलीला के तीन प्रसंग मेघनाथ , कुम्भकर्ण और रावण वध का आंशिक मंचन करेगा। इसके बाद गौधूलि बेला में शाम 6.30 पर “धूम आतिशबाजी”  के प्रदर्शन के बाद “प्रभु श्री राम” के हाथों रावण पुतले का दहन होगा।

रामलीला मण्डल का यह “दशहरा उत्सव” देखने मैदान में हजारो हजार लोग जुटते है। इसको लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ,नगर निगम प्रशासन व्यापक व्यवस्था बनाने में लगा है। विजय यात्रा के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था भी तय कर दी है। दशहरा मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम के बाद मंच पर ” भगवान श्रेव राम” का राज्याभिषेक होगा और फिर महाआरती होगी। विजय यात्रा दशहरा मैदान से जिला अस्पताल, अनगढ़ हनुमान मंदिर , फव्वारा चौक , इतवारी बाजार, गोलगंज मेन रोड होते हुए वापस छोटा बाजार रामलीला मंच पहुँचेगी। यहां रात भर “रामलीला” का मंचन होगा और सुबह “इनामी दंगल ” का भी परम्परागत आयोजन होगा। मण्डल रामलीला मंच पर गत 11 अक्टूम्बर से रामलीला का प्रतिदिन मंचन कर रहा है। दशहरा महोत्सव पर रात भर रामलीला के मंचन के साथ “रामलीला महोत्सव” का भी समापन होगा।

मंडल के संरक्षक   कस्तूरचंद जैन राजू चरणागर ने बताया कि  रामलीला रंगमंच से  दोपहर तीन विजय यात्रा  दशहरा मैदान के लिए प्रस्थान करेगी  यह शोभायात्रा छोटी बाजार से प्रारंभ होकर मेन रोड , पुराना छापाखाना से होते हुए बुधवारी बाजार से राज्यपाल चौक से होते हुए 5 बजे  दशहरा मैदान पहुंचेगी। मंडल संरक्षक सतीश दुबे लाला ने बताया कि  रावण पुतले का दहन  गोधूलि बेला में 6 :30 बजे  किया जाएगा।  आतिशबाजी प्रभारी राहुल द्विवेदी ने बताया कि मैदान में उस बार लोगो को  हैदराबाद से आई इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी देखने मिलेगी।

मंडल के तरुण जैन ने बताया कि रावण पुतले की ऊंचाई 51 फ़ीट है। रावण पुतला दहन के पश्चात  विजय यात्रा दशहरा मैदान से  जिला अस्पताल के सामने से फब्बारा चौक, गोलगंज से मेन रोड होते हुए रात्रि 8 बजे  रंगमंच पर पहुंचेगी । रात्रि 9 बजे से यहां  अहिरावण वध, रावण वध एवं राम राज्य तिलक की लीला खेली जावेगी।
रामलीला मंडल के संरक्षक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर, सतीश दुबे लाला, अशोक चौरसिया, संतोष जैन, विजय आनंद दूबे, विनोद विश्वकर्मा, अध्यक्ष अरविंद राजपूत, सचिव राजेंद्र आचार्य, कोषाध्यक्ष सुभाष साहू, उपाध्यक्ष तरुण जैन, रोहित द्विवेदी, राकेश चौरसिया, भोला सोनी, कुशल शुक्ला, ट्विंकल चरणागर, मयंक चौरसिया, समन द्विवेदी, सह कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ऋषभ स्थापक, आशु चौरसिया, सावन जैन, अमित जैन एवं मनोज चौरसिया कलाकार मण्डल के सभी सदस्य दशहरा उत्सव की तैयारी में जुटे हैं।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker