छिन्दवाड़ा नगर निगम महापौर चुनाव हारने के आठ माह बाद वापस मिली अनंत धुर्वे को सर्विस
अब भोपाल में नगरीय आवास और पर्यावरण विभाग में बनाए गए सहायक संचालक
छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –
महापौर पद के लिए नगर निगम छिन्दवाड़ा में असिस्टेंट कमिश्नर की सर्विस छोड़ने वाले अनंत धुर्वे को आठ माह बाद सर्विस वापस मिल गई है नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हे नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग भोपाल संचालनालय में सहायक संचालक बनाया है
भाजपा ने आठ माह पूर्व अपने कार्यकर्ताओं को छोड़ नगर निगम छिन्दवाड़ा के महापौर पद के लिए निगम के ही असिस्टेन्ट कमिश्नर अनंत धुर्वे को चुनाव लड़ाया था कांग्रेस के विक्रम आहके से वे चुनाव हार गए थे
बिना किसी राजनैतिक अनुभव के चुनाव लड़ना अनंत धुर्वे को काफी महंगा पड़ा था चुनाव हारने के बाद वे अपनी सर्विस वापस पाने के लिए जोर लगा रहे थे चुनाव के दौरान उन्होंने वी आर एस लिया था अब भाजपा की सरकार ने ही उन पर मेहरबानी की है और आवास विभाग में सहायक संचालक पद पर पद स्थापना दी है अनंत धुर्वे छिन्दवाड़ा नगर पालिका में 25 साल पहले दैनिक वेतन भोगी कर्मी के तौर पर भर्ती हुए थे इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण भी पाया और नगर पालिका की विविध शाखाओं में कार्य करते हुए नगर पालिका में अधीक्षक पद तक पहुंचे थे इसके बाद पदोन्नत्ति के हाई कोर्ट में चल रहे प्रकरण में कोर्ट के आदेश से पदोन्नत होकर नगर निगम छिन्दवाड़ा में ही असिस्टेन्ट कमिश्नर बन गए थे सेवा निवृत्ति में करीब दो साल का समय शेष था कि चुनाव लड़ने उन्होंने वी आर एस ले लिया था और अब आठ माह की ब्रेक इन सर्विस के बाद वे बतौर सहायक संचालक नगरीय प्रशासन विभाग को अपनी सेवाएं देंगे