Metro City Mediaमध्यप्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को मात्र 450 रुपए में मिलेगा 1150 का रसोई गैस सिलेंडर

रक्षाबंधन पर "250" रुपए के गिफ्ट के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की अनेक घोषणाएं

Metro City Media

♦भोपाल मध्यप्रदेश-

मध्यप्रदेश में “लाडली बहनों ” को  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा “तोहफा” दिया है। अब लाडली बहनों को “रसोई गैस सिलेंडर”450 रुपए में उपलब्ध होगा। रसोई गैस सिलेंडर वर्तमान में 1150 रुपए का है। लाड़ली बहनों को यह 700 रुपए कम में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपए का “गिफ्ट” देकर अक्टूबर से किश्त 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए करने के साथ ही महिला शक्तिकरण के लिए अनेक फैसले लिए है।

भोपाल के जम्बूरी  मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को अब प्रदेश की सरकार आजीविका मिशन से जोड़ेगी। इस मिशन में महिला समूहों को मात्र 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। स्ट्रीट वेंडर और मुद्रा योजना में जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगा। छात्राओं को हायर सेकेंडरी ही नही कालेज तक की शिक्षा “मुफ्त” होगी। कालेज की फीस सरकार देगी।

महिलाओं को सरकारी सर्विस में भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। प्रदेश में सरकारी सर्विस के 35 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। महिलाओं के नाम “संपत्ति” खरीदने पर मात्र एक प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लगेगा। इतना ही नही जिन परिवारों के पास मकान नही है उन परिवारों में महिलाओं को गांवो में निशुल्क “प्लाट” दिए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में भी सस्ते मकान बनाकर उवलब्ध कराए जाएंगे।प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना भी बनाई जाएगी।

महिलाओं को सस्ती बिजली देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बढे हुए बिजली वायस लिए जाएंगे। सितंबर में ये बिल जीरी ही जाएंगे और हर महीने केवल सौ रुपया का बिल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 20;  25 मकानों वाले मजरों- टोलों में भी बिजली पहुंचाई जाएगी इसके लिए 900 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश की सरकार हर सक्षम कदम उठाएगी। उसमें कोई कसर बाकी नही रहेगी।  पुलिस की भर्ती  में भी  बेटियों की भर्तियां 30% से बढ़ा कर 35% कर दी गई है।  शिक्षकों की भर्ती में 50%महिलाओं को स्थान मिलेगा।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सवा करोड़ से ज्यादा महिलाए हितग्राही है। योजना का दायरा बढ़ाकर  21 से 22 वर्ष कर  4 लाख 77 हजार से ज्यादा और महिलाओं को भी जोड़ा गया है।  योजना में 1  लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी  जोड़ा जा रहा है।  योजना में पूर्व में 23 से 60 वर्ष की लगभग 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह उनके खातों में अंतरित किए गए है।
सीएम शिवराज सिंह ने  योजना के लिए पात्रता की आयु सीमा को 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष तथा ऐसी महिलाएँ जिनके परिवार में ट्रेक्टर है को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
इसमें प्रदेश की 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ लाभ पाने के लिए पात्र हो गई है।
जिनके परिवार में टेक्टर होने के कारण आपत्र थी ऐसी 1 लाख 26 हजार 80 महिलाएँ भी अब लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker