छिन्दवाड़ा शहर में तेंदुआ, प्रियदर्शनी कालोनी क्षेत्र को बनाया नया ठिकाना
सर्चिंग में वन विभाग की टीम, पकड़ने के प्रयास नाकाम, क्षेत्र के लोगो मे दहशत

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
छिन्दवाड़ा शहर के परासिया मार्ग में “प्रियदर्शनी” कालोनी क्षेत्र को” तेंदुए” ने अपना नया ठिकाना बना रखा है। वानिकी अनुसंधान केंद्र के जंगल में देखे जाने के बाद से उसे पकड़ने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन “ठिकाना” बदलने से वह वन विभाग के हाथ नही आ रहा है। अब ठिकाना बदलकर तेंदुआ शहर में आबादी की तरफ बढ़ चला है। तेंदुए की उपस्थिति से क्षेत्र के लोगो मे दहशत है। दो दिन पहले यह तेंदुआ हाउसिंग बोर्ड कालोनी क्षेत्र में देखा गया था। यहां उसने एक हिरण का शिकार किया था और एक मकान में भी घुस गया था। कुछ आवारा कुत्तों का भी तेंदुए ने शिकार किया है।
अब इस तेंदुए को “प्रियदर्शनी” कालोनी में देखा गया है। जो कालोनी के पम्प हाउस पर चढ़कर बैठा था। यह कालोनी घनी आबादी वाली है और यहां नगर निगम का वृद्धा आश्रम भी है। कालोनी से हाउसिंग बोर्ड कालोनो से लेकर एस ए एफ, खजरी लगा हुआ है।
छिन्दवाड़ा सिटी से परासिया मार्ग पर “पोआमा” में स्थित वानिकी अनुसंधान केंद्र के 30 एकड़ के जंगल मे मादा तेंदुआ ने अपने शावक सहित डेरा जमा रखा था। वन विभाग के “सेटेलाइट” सर्वे मे 15 अगस्त को ट्रेस होने के बाद से वन विभाग की टीम यहां सर्चिंग पर है। टीम ने “तेंदुए” को पकड़ने के लिए वानिकी अनुसंधान केंद्र के जंगल मे आठ कैमरे सहित दो पिंजरे भी लगा रखे थे किंतु तेंदुआ अपनी “लोकेशन” बदल चुका है।
वन विभाग ने आबादी क्षेत्रो में लोगो को “अलर्ट” कर दिया है। तेंदुए ने अब तक ऐसा कोई मूवमेंट नही किया है कि आबादी को खतरा हो पर जंगल के खूंखार शिकारी का क्या भरोसा हो सकता है। पोआमा, काराबोह ,कुंडालीकला से लेकर हाउसिंग बोर्ड कालोनी , प्रियदर्शनी कालोनी के क्षेत्रों में आस- पास “लेंटाना” झाड़ियों का जंगल है जो तेंदुए की मनपसंद जगह कही जाती है और इन्ही क्षेत्रो में उसका मूवमेंट है।
वन विभाग को अब विभाग की “एक्सपर्ट” विशेष टीम को छिन्दवाड़ा लाना होगा जो तेंदुए को पकड़कर पेंच या सतपुड़ा नेशनल पार्क के जंगल मे छोड़ सके। पूर्व वन मण्डल के डी एफ ओ विजयेंद्र श्री वास्तव ने बताया कि यहां एक मादा तेंदुआ और उसका करीब डेढ़ वर्ष का शावक का मूवमेंट है। तेंदुए को पकड़ने एक्सपर्ट टीम लगातार गश्त में है
Watch Vidio-