मध्यप्रदेश : धमाकों से दहला हरदा, पटाखा फेक्ट्री में धमाका, 11 लोगो की मौत 100 से ज्यादा घायल
फायर ब्रिगेड सहित आपदा प्रबन्धन टीम राहत में जुटी
Harda Pataka Factory Blast –
♦मध्य प्रदेश-
मध्यप्रदेश के हरदा जिले की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से हरदा जिला दहल गया गया हैं। हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई है। सौ से ज्यादा लोग घायल हैं। फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री बिल्डिंग ही डिस्मेंटल हो गई है। जिसमे बडी संख्या में मजदूरो के दबे होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर पांच जिलो की फायर ब्रिगेड टीम के साथ ही आपदा प्रबंधन टीम भी पहुंची है।
जानकारी के अनुसार हरदा शहर से बाहर मगरघा रोड पर स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे धमाका हो गया और देखते ही देखते आग तेजी से फैली जिसने आस – पास के इलाकों को भी चपेट में ले लिया है। धमाके की आवाज दस किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है। इस हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई है डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हैं। फेक्ट्री किसी अग्रवाल की बताई गई है। इस फेक्ट्री में डेढ़ सौ से ज्यादा मजदूर कार्य पर थे। हादसे के बाद यहां भगदड़ मच गई और धमाकों से फैक्ट्री बिल्डिंग डिस्मेंटल हो गई है। यहां करीब 50 घरों में फटाके बनाने का कार्य किया जाता था। धमाकों के बाद आग से कई घर प्रभावित हैं। अभी मृतकों और घायलो का कोई अंदाजा नही है।
हरदा सहित आस – पास के पांच जिलो की फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबन्धन टीम मौके पर पहुंची है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार – चार लाख का मुआवजा देने के साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंन्त्री उदय प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री कमल पटेल को मौके पर भेजा है। प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थित पर मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि कई मजदूर अभी भी पटाखा फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। मृतक फटका फेक्ट्री के बाहर के है। फेक्ट्री में धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस वजह से शहर के घंटाघर के आसपास मौजूद पुरानी इमारतों में दरार आ गई है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में आपात बैठक की है। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।
बैठक में बताया गया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर स बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ए सी एस अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा रवाना किया है। यहां NDRF, SDRF की टीमों को भी भेजा गया है।