ChindwaraMetro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा के खजरी ब्रिज पर अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, आठ माह की गर्भवती महिला की बच्चे सहित मौत

पति आई सी सी यू में , तीन अन्य वाहन चालकों को भी मारी टक्कर,पुलिस ने दर्ज किया मामला

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा सिटी की वी आई पी रोड खजरी को पुलिस ने ट्रैफिक नियमो के पालन के लिए मॉडल रोड बनाया था। इस रोड पर बिना सीट बेल्ट बांधे और हेलमेट के आवागमन प्रतिबन्धित कर दिया था। इसी मार्ग पर गत रात्रि खजरी ब्रिज पर ही ऐसा हादसा हो गया जिसने लोगो का कलेजा कपा दिया है। ब्रिज पर सोमवार की रात एक अनियंत्रित कार चालक ने चार बाइक सवारों को टक्कर मारी जिसमे आठ माह की गर्भवती एक महिला की बच्चे सहित दर्दनाक मौत हो गई है। पति आई सी सी यू में है।

जानकारी के अनुसार  सोमवार की  रात करीब  9.30 बजे का यह हादसा है।  खजरी रोड  ओवर ब्रिज पर  हैरियर कार क्रमांक एमपी-28 सीबी-3939 के चालक  ने शराब के नशे में यहां तेज रफ्तार कार पर नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक ब्रिज से जा रहे वाहन चालकों को टक्कर मार दी। कार की चपेट में अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर जा रहा  आलोक पटले  भी आ गया।  स्कूटी के चपेट में आने से दोनो आती – पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मार्ग से गुजर रहे नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।  गंभीर हालत में आलोक की पत्नी विशाखा पटले 29 वर्ष  को  नागपुर ले जाया गया। नागपुर में विशाखा की मौत हो गई। विशाखा आठ माह की गर्भवती थी। हादसे में उसके साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। कार चालक मानसरोवर काम्प्लेक्स स्थित जैन कम्प्यूटर के संचालक का पुत्र आदित्य जैन बताया गया है।

आलोक प्रियदर्शनी कालोनी के निवासी हैं। पति – पत्नी दोनो जॉब करते हैं।आलोक  एम पी ई बी में और विशाखा एक प्राइवेट बैंक की कर्मी है।  आलोक के दोनों पैरों और  सिर में चोट है।  नागपुर के अस्पताल में  आईसीयू में भर्ती है। स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारने के बाद कार सवार ने दो बाइक को भी चपेट में लिया। एक बाइक में सवार परासिया नाका निवासी तनिष्क चौकसे और प्रियांश विश्वकर्मा भी  घायल  हुए है।  तनिष्क को गंभीर चोट लगने से नागपुर रेफर किया गया है। इसी तरह  एक अन्य बाइक सवार भी कार की चपेट में आकर  घायल  है।

चार – चार घटना करने के बाद यह कार चालक रुका नही बल्कि सड़क के सूनेपन का फायदा उठाकर फरार हो गया । पुलिस हादसे की सूचना के तत्काल बाद नही पहुंची थी। राहगीरों ने मदद के लिए 108 और  100 नम्बरों पर कॉल किए गए थे।  महापौर विक्रम अहके ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना को विवेेचना में लिया है।  कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आरोपी कार  चालक के विरुद्ध  अपराध क्रमांक 90  / 2024 धारा  279, 337 भादवि दर्ज किया गया है। घटना की विवेचना चल रही है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker