Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

नगर निगम छिन्दवाड़ा : सिटी में नही दौड़ती नगर निगम की सिटी बसें , आयुक्त ने ऑपरेटर्स को सात बस शुरू करने के दिए आदेश

सी सी टी एस एल के नाम से बना रखी है कम्पनी , 38 बस सहित 60 यात्री प्रतीक्षालय भी बनवाए

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

जून 2018 में नगर निगम छिन्दवाड़ा ने अपनी “सी सी टी एस एल”.  छिन्दवाड़ा कॉर्पोरेशन ट्रांसपोर्ट सूत्र सेवा लिमिटेड कंपनी बनाकर “सिटी बस”  सेवा शुरू की थी। इस सेवा को पांच साल हो गए हैं मगर कम्पनी घाटे में ही चल रही है। कंपनी के लिए नगर निगम ने एक करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च कर नगर में 60 ” “सिटी बस स्टॉप”  भी बनवाए थे किंतु ऑपरेटर्स की मेहरबानी से बस सिटी में दौड़ी नही फायदे के लिए इन बसों को जिले के बाहर अन्य जिलों के लिए दौड़ाया जाने लगा जिससे शहर वासियों को ही सिटी बस सेवा का लाभ नही मिलता है। निगम के बेड़े में 38 बस है। जिनमे 27 बस दौड़ रही हैं। इनमे सिटी में केवल दो और 25 बस बाहर है। आयुक्त राहुल सिंह ने समय सीमा की बैठक में  अब आपरेटर्स को सात बस सिटी में शुरू करने के आदेश दिए हैं।

24 गांवो को मिलाकर बनाए गए छिन्दवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में  जरूरतमंद लोग आवागमन के लिए निजी ऑटो, बस, टेक्सी पर ही निर्भर है।  कंपनी ने 38 बस खरीदकर ऑपरेटर्स को दी थी। बसों को “सूत्र सेवा”  नाम दिया था। ऑपरेटर्स ने अपने फायदे जे लिए  जिले की बाहर की सेवाओं को तो जारी रखा है किन्तु सिटी के भीतर की सेवाएं बंन्द कर दी थी। कारण बताया था  कि शहर में  यात्री नहीं  मिलते हैं। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी  आधा किराया ही देते है। डीजल के दाम बढ़े हैं। ऐसे में बसों से  बस कंडक्टर, ड्राइवर का भी खर्च नहीं निकल पा रहा है। निगम ने भी सिटी बस सेवा पर ध्यान नही दिया और इन पांच वर्षी में एक हजार से ज्यादा ऑटो चालक के हवाले से ही शहर के भीतर का यात्री आवागमन चल रहा है। अब तो बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बैटरी ऑटो भी दौड़ने लगे है। अभी एक मात्र सोनपुर के लिए ही फिर से बस शुरू की गई है इसके अलावा , पोआमा, कबाडिय़ा, कुसमेली, सारना, बोहता, सोनाखार, गांगीवाड़ा , गुरैया  शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में सेवा नही है।  इन बसों के बंद होने से  ऑटो के मंहगे किराए से यात्रियो की  जेब ढीली हो रही है।

नगर निगम ने वर्ष 2018 में अमृत योजना में सिटी बस सेवा का यह प्रोजेक्ट बनाया था। इंटर सिटी और  सिटी के नाम से बसों का संचालन  में  38 बसों का संचालन होना था। टेंडर लेने वाले ऑपरेटर ने जिले के बाहर के  रूटों पर तो बस दौड़ाई शहर को ही छोड़ दिया है। सूत्र सेवा की बसे  जबलपुर, भोपाल, इंदौर, बालाघाट, सिवनी चल रही है। इनमे  जबलपुर के लिए पांच, भोपाल के लिए चार , इंदौर के लिए दो  बालाघाट के लिए दो  सिवनी के लिए पांच  बसें संचालित हो रही हैं। इंट्रासिटी सर्किल में  अमरवाड़ा,  जुन्नारदेव,  सौसर पांढुर्ना के लिए पाँच और छिन्दवाड़ा सिटी में सोनपुर के लिए दो बस चल रही है। अब आयुक्त  के आदेश के बाद सात बस  शुरू की जाएंगी जो केवल  निगम क्षेत्र में सेवाए देंगी। देखना है आपरेटर्स इन बसों को कब तक दौड़ाते है।  वर्तमान में तो  पिछले  चार दिनों से सोनपुर बस भी बंन्द है।

 


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker