Metro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकमध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा के सिहोरा में बन रहा दिव्य शिवधाम, निर्माण के अंतिम चरणों मे भगवान भोलेनाथ की 81 फुट ऊंची प्रतिमा

श्रावण मास के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूरा ही जाने की संभावना, जल्द होगा भव्य प्राण- प्रतिष्ठा और शिव महोत्सव

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

त्रिलोक के रचेयता त्रिभुवन के स्वामी अखिल ब्रम्हांड के नायक त्रिकालदर्शी भगवान भोलेनाथ की साक्षात उपस्थिति वाले महादेव सतपुड़ा पर्वत की गोद मे बसे छिन्दवाड़ा जिले के सिहोरा में श्रावन मास के अंतिम सप्ताह में छिन्दवाड़ा वासियो को दिव्य  शिवधाम के दर्शन कराने की तैयारी चल रही है। इस शिवधाम में भगवान भोलेनाथ की 81 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण अब अंतिम चरणों मे पहुंच गया है। श्री शिव शंकर सेवा ट्रस्ट इसका निर्माण करा रहा है।

महाराष्ट्र और राजस्थान के कारीगर इस भव्य धाम के निर्माण में  जुटे हैं।  शिवधाम का  निर्माण का एरिया चार  एकड़ से ज्यादा का है। यहां श्रद्धालुओ के लिए  तमाम सुविधाए भी विकसित की जा रही है। शिवधाम में भगवान  भोलेनाथ की 81 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा केंद्र में है। यह प्रतिमा धाम के काफी दूर से ही  नजर आने लगती है। यहां की खुली वादियां और हरियाली धाम को और आकर्षक बना देती हैं।

शहर के पूजा श्री साहू परिवार और ट्रस्ट की  देख – रेख में इस धाम का निर्माण पिछले चार सालों से चल रहा है। अब यह धाम आकार ले चुका है और यहां भगवान शिव की 81 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण भी अंतिम चरणों मे है।  माना जा रहा है कि अगले एक महीने में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा फिर यहाँ प्राण – प्रतिष्ठा का बड़ा महोत्सव होगा। ट्रस्ट इसका कार्यक्रम तय करेगा।

इस शिवधाम की आधारशिला 24 अप्रैल 2018 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रखी थी। साहू परिवार के सौजन्य में यह कार्यक्रम  आयोजित किया गया था। साहू  परिवार के नवीन साहू ने बताया कि यह छिन्दवाड़ा ही नही मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शिवधाम होगा जहां भगवान भोलेनाथ की 81 फुट ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। ना केवल धार्मिक बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह शिवधाम अदभुद होगा। शिवधाम का निर्माण अब अंतिम चरणों मे है।

सिहोरा छिन्दवाड़ा – सिवनी मार्ग पर स्थित है। शहर से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर है।इस मार्ग पर बनने वाला यह पहला सबसे बड़ा तीर्थ  है। धाम के बनने से यह पूरा क्षेत्र विकास की नई परिभाषा से परिभाषित होगा इसमे कोई दो मत नही है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker