Metro City Mediaमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी बनने जा रहा सांची ,स्तूप के कारण है विख्यात

प्रोजेक्ट की स्वयं सी एम शिवराज सिंह कर रहे समीक्षा ,मई में होगा लोकार्पण

Metro City Media

♦भोपाल मध्यप्रदेश –

मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा के उपयोग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अनेक सौर ऊर्जा परियोजनाएँ संचालित हैं। इस क्रम में रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल साँची नगर मध्यप्रदेश  की प्रथम सोलर सिटी बनने जा रही है। परियोजना में  साँची में विभिन्न कार्यों की पूर्णता लगभग पूरी हो गई है। आगामी माह में देश की प्रथम सोलर सिटी के रूप में साँची का नाम जाना जाएगा। यह मध्यप्रदेश की विशेष उपलब्धि होगी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  मंत्रालय सभा कक्ष में सांची के सोलर प्रोजेक्ट की   की समीक्षा के दौरान यह बात अधिकारियों को कही

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अच्छी प्रगति की है। जहाँ मध्यप्रदेश बिजली उत्पादन और आपूर्ति में आत्म-निर्भर बना है, वहीं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों ने देश का ध्यान आकर्षित किया है। सोलर सिटी साँची मध्यप्रदेश को इस क्षेत्र में नई पहचान दिलवाएगी।

सांची मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है  सोलर सिटी बनने से  सांची के लोगों में भी जमकर उत्साह  है। सांची में यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर सांची शहर के घर , सड़कें, दफ्तर सब कुछ सौर ऊर्जा से ही रोशन होंगे, प्रोजेक्ट के लोकार्पण पर  पूरे शहर में सौर ऊर्जा की बिजली होगी। मई के पहले सप्ताह में सोलर सिटी सांची में सिर्फ सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा  परियोजना में होने वाले काम लगभग पूरे हो चुके हैं अब इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है

सांची  राजधानी भोपाल से 48 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर्यटकों का आना-जाना बहुत  होता है।  दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं। ओडिशा में  कोणार्क पहला ऐसा शहर है, जो पूरी तरह से सोलर सिटी बन चुका है  इसके बाद मध्यप्रदेश में  सांची पहला शहर होगा जो  पूरी तरह से सोलर सिटी होगा  इस प्रोजेक्ट पर 75 करोड़ रुपए का खर्च लगाया गया है  सांची अपने स्तूप के लिए बिख्यात है


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker