Metro City Mediaमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला है छिन्दवाड़ा

53 जिलो में सबसे छोटा निवाड़ी

Metro City Media

मऊगंज को मिलाकर 53 जिलो वाला है मध्यप्रदेश

♦भोपाल मध्यप्रदेश-

मध्यप्रदेश को उत्तरप्रदेश के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य का  दर्जा प्राप्त है।  जनसंख्या में  मध्य प्रदेश देश का  पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। मध्यप्रदेश के पूर्व में छत्तीसगढ़, पश्चिम में गुजरात, उत्तर में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दक्षिण में महाराष्ट्र है। चारो दिशाओं से मध्यप्रदेश को देश के पांच  राज्यों से घिरे होने के कारण इसे भारत का दिल कहा जाता है.

भौगौलिक क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरे और जनसंख्या पर पांचवे स्थान वाले मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिन्दवाड़ा  है। छिन्दवाड़ा का क्षेत्रफल 11 हजार 815 वर्ग किमी है। जिले की कुल जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार  20 लाख 90 हजार 922 है। छिन्दवाड़ा जिले में  एक लोकसभा क्षेत्र , सात विधानसभा क्षेत्र सहित 11 ब्लाक , 14 तहसील और 17 नगर के साथ ही 854 ग्राम पंचायतों में 1हजार 902 गांव है।

जिले के  सात विधानसभा क्षेत्रों में छिन्दवाड़ा, सौसर , पांढुर्ना , परासिया ,  जुन्नारदेव ,  अमरवाड़ा , चौरई  शामिल हैं। इनमे तीन विधानसभा क्षेत्र पांढुर्ना , अमरवाड़ा और जुन्नारदेव आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। परासिया अनुसूचित जाति और सौसर, चौरई व छिन्दवाड़ा गैर आरक्षित सीट है।

11 ब्लाकों में छिन्दवाड़ा , मोहखेड , बिछुआ ,सौसर, पांढुर्ना, परासिया, जुन्नारदेव, तामिया , हर्रई , अमरवाड़ा ,चौरई शामिल हैं

14  तहसीलों में छिन्दवाड़ा, मोहखेड , बिछुआ ,सौसर, पांढुर्ना, परासिया, जुन्नारदेव, तामिया , हर्रई , अमरवाड़ा ,चौरई के अलावा उमरेठ ,दमुआ ,और चांद शामिल हैं।

जिले के 17 शहरों में नगर निगम छिन्दवाड़ा,  सात नगरपालिका चौरई , अमरवाड़ा , जुन्नारदेव , दमुआ परासिया,  ,सौसर , पांढुर्ना ,  9  नगर पंचायत चांदामेटा , न्यूटन बड़कुही, मोहगाँव, लोधीखेड़ा ,पिपला , चांद , बिछुआ ,हर्रई  शामिल हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत राज में 26 सदस्यीय जिला पंचायत के साथ जिले में 11 जनपदों में 854 ग्राम पंचायते है जिनमे 1 हजार 902 गांव है ।

वहीं आबादी के हिसाब से मध्य प्रदेश का  बड़ा जिला इंदौर है. इस जिले की कुल जनसंख्या 32,76,799 है। इंदौर का क्षेत्रफल 3898 वर्ग किमी है.
मध्य प्रदेश का  सबसे छोटा  जिला निवाड़ी है। यह मध्य प्रदेश का 52वां जिला है, जिसे टीकमगढ़ जिले से अलग करके बनाया गयाहै।  निवाड़ी जिले की सीमाएं तीन दिशाओं से उत्तर प्रदेश से घिरी हुई है। विध्य प्रदेश के समय में निवाड़ी टहरोली में आता था।। निवाड़ी का क्षेत्रफल 1,170 वर्ग किमी है. इसकी आबादी 4,04,807 के करीब है.

मध्य प्रदेश में वर्तमान में 52 जिलें है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 53 वें जिले की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज बनेगा। इसमें चार तहसीलें मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी के अलावा नई तहसील देवतालाब शामिल होंगे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker