ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

Chhindwara Politics : पूर्व विधायक सुरेश झलके को बनाया पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, जतन उइके होंगे लोकसभा प्रभारी

तीन कार्यकारी अध्यक्ष सहित भागवत महाजन को बनाया समन्वयक समन्वयक,

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

मध्यप्रदेश के नए जिले पांढुर्ना में कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में पांढुर्ना के पूर्व विधायक सुरेश झलके को अध्यक्ष बनाया गया है। सुरेश झलके पांढुर्ना सीट के आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित होने के पहले विधायक रहे हैं। छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी में वे सौसर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रहे हैं। अब पार्टी ने उन्हें पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जवाबदारी दी है। श्री झलके पांढुर्ना की उप तहसील   नांदनवाडी के ग्राम  चिचखेड़ा  के निवासी हैं। पांढुर्ना और सौसर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उनकी खासी पकड़ है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।

छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि इस नियुक्ति के साथ ही पांढुर्ना जिले में  समन्वयक भागवत महाजन, सह समन्वयक आनंदराव कोल्हे बनाए गए हैं। पार्टी ने यहां तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं इनमे  मधुकर दुर्वे, राजू ठवरे  विनायक मर्सकोले को भी ब्लाकवार जवाबदारी दी गई है।  पांढुर्ना जिला कॉंग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती इंदू रबड़े  और  प्रमोद भांगे होंगे। पूर्व विधायक जतन उइके को लोकसभा प्रभारी की जबाबदारी दी गई है।

पांढुर्ना जिले के दो ब्लाक में पर्यवेक्षक और समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं। इनमे  विजय चौधरी पर्यवेक्षक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना , रामकृष्ण माटे पर्यवेक्षक उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना और  सौंसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में समन्वयक पद की जिम्मेदारी अशोक चौधरी को  दी गई  है।। अब छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में दो जिलो की दो जिला कांग्रेस कमेटी गठित हो गई है। जल्द ही पांढुर्ना जिले में युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल सहित अन्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker