छोटा बाजार रामलीला मंडल की नवीन कार्यकारिणी..
अरविंद राजपूत बने नए अध्यक्ष ..
राजेंद्र आचार्य सचिव..
छिंदवाड़ा। करीब 135 वर्षो से हर साल नवरात्र से दशहरा तक रामलीला के मंचन का ऐतिहासिक सफर कर चुके और शहर के सबसे बड़े विजयादशमी उत्सव के जनक श्री रामलीला मंडल छोटा बाजार छिंदवाड़ा की अगले तीन वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी बनाई गई है मण्डल के मार्गदर्शक मंडल,कलाकार मंडल और सभी सदस्यों ने युवा समाजसेवी सक्रिय और जुझारू युवा राजपूत को मण्डल का नेतृत्व देकर उन्हें नया अध्यक्ष चुना है इसके साथ ही राजेन्द्र आचार्य को सचिव बनाया गया है
सिवनी मार्ग स्थित श्री जी रिसोर्ट में आयोजित मंडल के दीपावली मिलन समारोह में संरक्षक कस्तूरचन्द जैन राजू चरणागर की मौजूदगी सर्वसम्मति से मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है निवृत्तमान अध्यक्ष सतीश दुबे सचिव रोहित द्विवेदी के कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का गठन अगले तीन वर्ष के लिए किया गया है
कार्यकारिणी में काकोषाध्यक्ष सुभाष साहू, पांच उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी, अजय चरणागर ट्विंकल, समन द्विवेदी, मयंक चौरसिया, राकेश चौरसिया, उप कोषाध्यक्ष भोला सोनी मीडिया प्रभारी ऋषभ स्थापक को नियुक्त किया गया। शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र की जावेगी।
ये रहे मौजूद..
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, नगर पालिक निगम महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ नेता शेषराव यादव, योगेश सदारंग, वीरेंद्र सतीजा, भूषांक साहू, दीपक खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि संगीत रामायण मंडल, सिंधु सेवा समिति, वैश्य महासभा, लोहा सीमेंट व्यापारी, विद्यार्थी रामायण मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे