ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

नगर निगम छिन्दवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने थामा भाजपा का दामन, डेढ़ साल पहले मेयर चुनाव जीतकर बने थे कांग्रेस के पोस्टर बॉय

निगम में बदला नजारा ,अब महापौर सहित 28 पार्षद भाजपा के

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

नगर निगम छिन्दवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने सोमवार को सुबह सी एम हाउस भोपाल में  भाजपा की सदस्यता ले ली है। उनके साथ जल कार्य विभाग के सभापति प्रमोद शर्मा ने भी भाजपा ज्वाइन की है। अमरवाड़ा के विधायक राजा कमलेश शाह के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा झटका  है। विक्रम अहके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के बेहद करीबी थे। डेढ़ साल पहले हुए नगर निगम चुनाव में  महापौर का चुनाव जीतकर उन्होंने कांग्रेस के पोस्टर बॉय  का तमगा भी हासिल किया था। छिन्दवाड़ा ही नही देश – प्रदेश में  तेजी से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ  बढ़ा था। विक्रम मध्यप्रदेश में सबसे कम उम्र के महापौर और कांग्रेस का नया आदिवासी चेहरा थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उन्हें  पसंद करते थे। छिन्दवाड़ा में  बदल रहे हालातो में उन्होंने अब  कांग्रेस  को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

उनके साथ  नगर निगम के सभापति  प्रमोद शर्मा  अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष  सिंद्धांत थनेसर , पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष  साहू , पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष  धीरज राऊत, पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य  उपाध्याय,आशीष सलामे,पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष  सुमित दुबे  ,जुन्नारदेव के पूर्व एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष प्रतीक ने  भी सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ,सैय्यद जाफर  भी उपस्थित थे।

खास बात यह है कि छिन्दवाड़ा में करीब 18 साल बाद नगरीय निकाय में वे कांग्रेस को वापस लाए थे। लेकिन केंद्र और  प्रदेश में सत्ता ना होने से छिन्दवाड़ा नगर का विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर पाना संभव नही हो रहा था। नगर निगम के हालात खराब होते  जा  रहे थे। स्थिति यह हो गई थी कि निगम कर्मियों को तीन – तीन  माह तक वेतन भी नही मिल पा  रहा था। विकास कार्यो के लिए बजट का भी अभाव यहां बना हुआ था। पिछले दिनों उन्हें पद से हटाने के षड्यंत्र में कुछ कांग्रेस पार्षदो ने भाजपा की सदस्यता ली थी कि उनका दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर अविशवास प्रस्ताव लाया जाएगा। इसको लेकर महापौर की कुर्सी पर भी संकट ही माना जा रहा था।

सी एम हाउस भोपाल में स्वयं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सांसद नकुलनाथ के अमरवाड़ा के विधायक राजा कमलेश शाह के भाजपा ज्वाइन करने पर उन्हें गद्दार कहे जाने पर आदिवासी समाज आहत हैं। इस वजह से छिन्दवाड़ा में आदिवासी नेता छिन्दवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहके ने भाजपा की सदस्यता ली है। सदस्यता लेने के बाद महापौर विक्रम अहके ने कहा कि छिन्दवाड़ा नगर निगम में विकास और जनाकांक्षाओ को पूरा करने के हालात नही रह गए थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में विकास के बड़े कार्य किए जाएंगे।

अब महापौर  और चार सभापति सहित 10  पार्षद भाजपा में ..

48 पार्षदो वाले नगर निगम में कांग्रेस के महापौर सहित 29 पार्षद थे। यहां भाजपा के केवल 19 पार्षद जीते थे। अब दल – बदल से हालात बदल गए हैं।अब तक महापौर विक्रम अहके और चार सभापति  सहित कांग्रेस के 10  पार्षद प्रमोद शर्मा,  अरुणा कुशवाह, नमिता मनोज सक्सेना, शिवानी सक्सेना, चंदभान देवरे, चंदभान ठाकरे, राम शर्मा, लीना तिरगाम, जगदीश गोदरे, सुनीता विजय पाटिल,ने सदस्यता ली है। इनमे प्रमोद शर्मा जल, अरुणा कुशवाह सूचना,  चंदभान देवरे वित्त, सुनीता पाटिल परिवहन विभाग सभापति है।  कांग्रेस में इतनी बड़ी टूट कभी नही हुई है। इस टूट ने तो नगर निगम का नजारा ही बदल दया है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker