कोयला अवैध परिवहन पर छिन्दवाड़ा में बड़ी कार्रवाई : ट्रक राजसात करने के साथ ही 18 लाख का ठोंका जुर्माना
खनिज विभाग की कार्रवाई पर कलेक्टर का एक्शन

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –
जिले के कोयला अंचल से कोयला का अवैध परिवहन करने के मामले में मोहखेड पुलिस द्वारा जब्त ट्रक के मालिक के खिलाफ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है।। प्रकरण में उन्होंने ना केवल कोयला सहित ट्रक राजसात करने के आदेश दिए हैं बल्कि ट्रक मालिक पर 18 लाख का जुर्माना भी ठोंका है। ट्रक मालिक महाराष्ट्र का है। जिसने अपना ट्रक यहां अवैध रूप से कोयला परिवहन में लगा रखा था।
जानकारी के अनुसार मोहखेड पुलिस ने दो माह पहले रात्रि गश्त के दौरान मोहखेड – पालखेड़ मार्ग पर एक ट्रक एम.एच. 40 सी डी 8265 को जब्त किया था। इस ट्रक में करीब 30 टन कोयला भरा था। चालक प्रदीप माठे पिता महेश माठे निवासी ग्राम पालाखेड़ था। जिसके पास कोयला से सम्बंधित कोई कागजात नही थे। यह कोयला कोयला अंचल क्षेत्र से अवैध रूप से नागपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर थाना में खड़ा करवा लिया था। पुलिस ने अवैध माइनिंग और परिवहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर खनिज अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर कोर्ट में पेश किया था। जिसमे कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बड़ा एक्शन लेते हुए ट्रक राजसात करने के साथ ही ट्रक मालिक पर 9 लाख 01 हजार 3 58 रुपए का जुर्माना ठोंका था किंतु वाहन मालिक द्वारा प्रशमन ना लिए जाने पर जुर्माना दो गुना करते हुए 18 लाख 770 रुपए वसूलने के आदेश खनिज विबाहग को दिए हैं।
कलेक्टर ने खनिज विभाग को दिए आदेश में कहा है कि कोयला सहित ट्रक को राजसात कर नीलाम किया जाए साथ ही ट्रक मालिक रविशेखर मिश्रा पिता विनय मिश्रा निवासी कमला भगवानदास खण्डेलवाल हनुमान नगर, वार्ड नंबर-5 कन्हान पिपरी नागपुर महाराष्ट्र से जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने के जमा कराए। इसी तरह कलेक्टर ने रेत के अवैध परिवहन में ट्राली सहित एक ट्रैक्टर को राजसात करने के साथ ही ट्रेक्टर मालिक पर 72 हजार का जुर्माना किया है।
खनिज विभाग ने जब्त किया डंपर ..
खनिज और राजस्व विभाग के दल तहसील उमरेठ के ग्राम मोठार में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए पाये जाने पर एक डंपर वाहन क्रमांक एमपी 28 जेड एफ 0972 को जप्त कर खनिज गिट्टी के साथ पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक खड़ा किया है। इस वाहन पर खनि नियमाधीन प्रावधानों के में प्रकरण दर्ज कर निर्णय के लिये कलेक्टर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । कार्यवाही के दौरान तहसीलदार उमरेठ रविंद्र पारधी, खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव और विभागीय अमला मौजूद था।

















