ChindwaraMetro City Mediaमध्यप्रदेशराजनीति

परासिया विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष मंच पर भिड़े , शिवपुरी संकल्प यात्रा के सरकारी कार्यक्रम में बवाल

विवाद थाना तक पहुंचा, धरने पर बैठे भाजपा अध्यक्ष, कांग्रेस ने भी संभाला मोर्चा

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

शुक्रवार को परासिया विधानसभा क्षेत्र के  शिवपुरी क्षेत्र  में विकसित भारत संकल्प  यात्रा के  कार्यक्रम में  विधायक सोहन वाल्मीकि और भाजपा जिला अध्यक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ है। बात बोलवचन से लेकर मारपीट तक पहुंच गई थी।  कार्यक्रम में  कांग्रेस के  विधायक सोहन वाल्मीकि के साथ  जनपद परासिया की अध्यक्ष आशा  आमरवंशी भी शामिल हुई थी। मंच पर उन्होंने अपनी बात रखी। शासन की योजनाओ का लाभ अधिक से अधिक लोगो को दिलाने की बात रखी  लेकिन जब भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू यहां पहुंचे तो मंच पर  कांग्रेस के खिलाफ बोलने से मामला गरमा गया।

दरअसल यहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष के पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया किन्तु जब उनके हाथ माइक आया तो वे भाजपा सरकार की योजना और उपलब्धि बताने की जगह कांग्रेस के घोटाले गिनाने में लग गए।   यह बात कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि और जनपद अध्यक्ष आशा नागवंशी को ठीक नही लगी तो विधायक ने मंच पर ही भाजपा जिला  अध्यक्ष को टोंक दिया कि आप अपनी सरकार की उपलब्धि बताए ना कि कांग्रेस की बुराई करे।  यह राजनीतिक मंच नही है विकसित भारत यात्रा का प्रशासन द्वारा आयोजित सरकारी कार्यक्रम है। बस फिर क्या था इसको लेकर दोनो तरफ से  बोल बिगड़ते चले गए और कार्यक्रम में हंगामा मच गया। स्थिति हाथापाई तक की आ गई थी।  नेताओ को आपस मे लड़ता देख कार्यक्रम में आए ग्रामीण चलते बने।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार   कार्यक्रम में मंच पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ है।राजनीति की सारी मर्यादा तार-तार हुई है।यहां  बात केवल गाली गलौच तक ही नहीं रही  बल्कि मारपीट तक भी पहुंच  गई थी। कार्यक्रम में मौजूद  पुलिस अधिकारियों के बीच -बचाव के कारण किसी तरह से मामला शांत हुआ।कांग्रेस ने रावनवाडा थाने में भाजपा जिला अध्यक्ष  विवेक बंटी साहू के खिलाफ   हरिजन महिला  जनपद अध्यक्ष  आशा  आम्रवंशी के साथ  गाली-  गलौज की  शिकायत की है।  शाम को भाजपा जिला अध्यक्ष भी   यहां अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने में धरने पर बैठ गए और कांग्रेस विधायक और जनपद अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।  कांग्रेस ने भी हरिजन सम्मान में मोर्चा लेकर थाना में प्रदर्शन किया और रैली निकाली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंच पर भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जब कांग्रेस पार्टी के बारे में अनाप- शनाप  कहना शुरू किया तब  विधायक सोहन वाल्मीकि ने भी अलग से एक माईक पर  भाजपा के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया जिससे माहौल गरमाया था।  इसी दौरान जनपद अध्यक्ष आशा नागवंशी ने भाजपा अध्यक्ष के हाथ से माईक छुड़ा लिया  था।
मौके पर पुलिस अधिकारी ने बीच – बचाव कर किसी तरह विधायक और उनके साथियों को मंच से नीचे ले गए थे। इस दौरान   दोनों तरफ से जब नारेबाजी बड़ी तो फिर पुनः विधायक और महिला जनपद अध्यक्ष मंच की ओर बढ़े और बाते बढ़ती चली गई।

घटनाक्रम के बाद  देर शाम शिवपुरी थाने में भाजपा अध्यक्ष धरने पर बैठ गए।   घटनाक्रम की जानकारी लगने पर कांग्रेस  कार्यकर्ता भी शिवपुरी पहुंचे और प्रदर्शन किया। लग रहा है कि यह  विवाद अब लंबा खिंचेगा। हरिजन अपमान को लेकर  कांग्रेस इस कांड का जमकर राजनीतिक फायदा ही नही उठाएगी बल्कि लोकसभा चुनाव में बड़े मुद्दे के रूप में भी पेश करेगी।

जिले के इस राजनीतिक परिदृश्य को ठीक नही कहा जा सकता है।  कार्यक्रम में   कांग्रेस – भाजपा नेताओ का आपस में  भिड़ना पक्ष- विपक्ष की परंपराओं का पालन नही  है। बड़े नेता तो इसका पालन करते हैं मगर छोटे नेता भिड़ जाते हैं।   जिला प्रशासन को बिना किसी राजनीतिक दबाव के जिले के निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल और मान- सम्मान की व्यवस्था करनी होगी। विधायक हो या जनपद अध्यक्ष  जनता के चुने हुए संवैधानिक प्रतिनिधि है।

 


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker