ChindwaraMetro City Mediaधार्मिकमध्यप्रदेश

अयोध्या श्री राम मंदिर : उत्तरप्रदेश की मऊ रानीपुर की खुली जेल में बंद रहे थे अमरवाड़ा के आठ कार सेवक , उमा भारती का मिला था साथ

अब परिवार में मनाई जा रही है मन्दिर निर्माण की खुशियां

Metro City Media

अमरवाड़ा के कर सेवक 1992

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से आठ कर सेवक 1992 में अयोध्या कार सेवा में गए थे। इन कार सेवको को उत्तरप्रदेश की तत्कालीन मुलायम सरकार ने कार सेवको पर लाठी चार्ज कर जेल में डाल दिया था। अमरवाड़ा से गए कार सेवक भी लाठी चार्ज का शिकार हुए थे। इन कार सेवको को अयोध्या पहुंचने से पहले ही  मऊ रानीपुर की खुली जेल में बंद कर दिया गया  था। इत्तफाक से इस जेल में उमा भारती भी थी। छिन्दवाड़ा के कार सेवको को उमा भारती का सहयोग मिला तब कही जाकर वे  उनके नेतृत्व में अयोध्या पहुंच पाए थे।

नवनिर्मित भव्य – नव्य अयोध्या में बने दिव्य श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में अमरवाड़ा नगर से गए इन कार सेवको को भी याद किया जा रहा है। इन कर सेवको में दो कार  सेवक अब इस दुनिया मे नही है। अमरवाड़ा  निवासी स्वर्गीय ऋषभ जैन और  स्वर्गीय सुनील नामदेव के परिवार में उनकी याद के साथ खुशियां मनाने की तैयारी है वही  सेवक लोकेश उपाध्याय, प्रवीण सक्सेना ,संतोष तिवारी मुनू, प्रमोद सरेठा, सिंगोड़ी से ज्ञानी और  शैलेंद्र जैन कlर सेवा के लिए अयोध्या गए थे। उनकी खुशियों का भी ठिकाना नही है।

कार सेवको ने बताया कि वे सन 1992 में  अयोध्या विवादित बाबरी ढांचे को तोड़ने में अपनी भूमिका निभाने के लिए अमरवाड़ा से अयोध्या के लिए निकले थे। उन पर  अयोध्या पहुंचने  से पहले मऊ रानी पुर में उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह की सरकार ने  लाठियां  बरसाकर  पीट-पीट कर घायल घायल कर दिया था। कार सेवको को   मऊ रानीपुर की खुली जेल में बंद कर दिया गया था।  संयोग से मऊरानीपुर की खुली जेल में साध्वी  उमा भारती  भी थी। जो छिन्दवाड़ा के कार सेवको को जानती थी। जेल में छिन्दवाड़ा के कार सेवक उनके साथ हो गए थे। कार सेवको को  उमा भारती के नेतृत्व में खुली जेल से निकलकर  अयोध्या  के विवादित ढांचा तक पहुंचने का अवसर मिला था।

अयोध्या में अब  22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजेंगे। देश भर में इसको लेकर उत्साह है। अमरवाड़ा नगर के साथ- अमरवाड़ा के कार सेवको और  उनके परिवारों का खुशी का ठिकाना नहीं है l प्रवीण सक्सेना लोकेश उपाध्याय  ने बताया कि  500 वर्षों के बाद भगवान राम के मंदिर का सपना साकार हो रहा है हम  पूरे परिवारों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे l


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker