ChindwaraMetro City Mediaनगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

नगर निगम : खतरे में महापौर की कुर्सी , कांग्रेस के सात पार्षद भाजपा में शामिल

48 पार्षदों में अब भाजपा के 26 कांग्रेस के 22 पार्षद, भविष्य में लाया जा सकता है अविशवास प्रस्ताव

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

नगर  निगम छिन्दवाड़ा के निर्वाचित कांग्रेस महापौर विक्रम अहके की कुर्सी पर अब खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को भोपाल में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंन्त्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष निगम के सात कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। निगम के 48 पार्षदों में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे जो दल बदल के बाद अब कांग्रेस के 22 और भाजपा के 26 पार्षद हो गए हैं। इन हालातों में भाजपा अब नगर निगम में कांग्रेस के महापौर विक्रम अहके के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटा भी सकती है। बड़ी बात यह है कि पार्षदो पर दल – बदल कानून लागू नही होता है यह कानून केवल विधायक और सांसद के लिए ही है। नियमो के मुताबिक  नगर निगम के निवाचित महापौर के खिलाफ दो साल की अवधि तक अविश्वास प्रस्ताव नही लाया जा सकता है किंतु दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्षद चाहे तो अविश्वास प्रस्ताव ला सकते सकते हैं। उनका दो साल का कार्यकाल पूरा होने में कुछ महीने का ही समय बाकी है। हालाकि महापौर सीधे  जनता द्वारा निवाचित है लेकिन दो साल बाद परिषद में यदि महापौर के पास परिषद में  बहुमत नही है तो परिषद की बैठक में  अविश्वास प्रस्ताव रखा जा सकता है। इस मायने में यह दल – बदल महापौर के लिए किसी बड़े खतरे से कम नही है।

बताया गया कि नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों ने कांग्रेस के ही एक नेता अशोक चौकसे के साथ भोपाल  जाकर  कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। अशोक चौकसे क्रिश्चयन संस्था ई एल सी से जुड़े हैं। उन पर ई एल सी की जमीनें बेचने के साथ ही विदेशी फंडिंग लेने  के आरोप है। जिसमे दर्ज मामलों में जांच भी  चल रही है। उनके साथ कांग्रेस के  सात पार्षद कांग्रेस से  अब भाजपा के हो गए हैं जबकि उन्होंने स्वयं भाजपा ज्वाइन नही की है केवल पार्षदों को कराई है।क्या  किसी सौदेबाजी में उन्होंने ऐसा कराया है ताकि कुछ  महीने बाद भाजपा यहां अविशवास प्रस्ताव का झटका देकर अपने किसी पार्षद को महापौर बनवाकर कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका दे दे या फिर कुछ दिनों बाद महापौर ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे राजनीति में  कुछ  कहा  नही जा सकता है।

भोपाल में मंगलवार को नगरीय प्रशासन कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष नगर निगम छिन्दवाड़ा के सात कांग्रेस पार्षद धनराज भावरकर, चंदू ठाकरे , संतोषी वारिवे  ,लीना तिरगाम  जगदीश  गोदरे, दीपा माहोर ने भाजपा की सदस्यता ले ली हैं। सदस्यता के बाद पार्षदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी मुलाकात की है। ज्वॉइनिंग के फोटो सेशन में कांग्रेस नेता अशोक चौकसे नजर नही आए लेकिन नगरीय प्रशासन मंन्त्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मुलाकात में पार्षदों के साथ उनका फ़ोटो वायरल हुआ है। इस मामले में अभी कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कोई बयानबाजी नही की है। इसके पूर्व  पांढुर्ना नगर पालिका के अध्यक्ष सहित 16 पार्षदों ने सामूहिक तौर पर सी एम डॉ मोहन यादव के छिन्दवाड़ा दौरे पर भाजपा की सदस्यता ली थी। नगरीय निकायों में कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker