Metro City Mediaछिन्दवाड़ा

छिन्दवाड़ा लोकसभा – टिकट से पहले ही प्रचार के मोर्चे पर भाजपा युवा मोर्चा के राणा

कहा टिकट किसी को भी मिले पार्टी के प्रचार मोर्चे पर रहूंगा

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी चयन को लेकर होल्ड है लेकिन टिकट चयन के करीब माने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा प्रचार के मोर्चे पर उतर गए है। मंगलवार को उन्होंने जिले के आदिवासी अंचल अमरवाड़ा, हर्रई और बटकाखापा में युवा चौपाल लगाकर मोदी की गारंटी पर युवाओ से संवाद किया। उनके साथ युवा मोर्चा के जिला कार्यक्रम प्रभारी  अविनाश छाबड़ा,ज़िला मंत्री अंकुश मेहरा, अतुल सराठे ,राजू साहू,जितेंद्र डेहेरिया,अमित नेमा,हरीश नाथ,राकेश डेहेरिया सहित  बड़ी संख्या युवा मौजूद थे।

युवा चौपाल में जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा ने कहा कि देश में आज मोदी की गारंटी है। 140 करोड़ देशवासी मोदी जी का परिवार है। मोदी जी ने अपने जनहितैषी कार्यो से देश मे नई क्रांति ला दी है। देश आज हर क्षेत्र में उन्नति के नए आयाम पर है। छिन्दवाड़ा भी इससे वंचित नही है। छिन्दवाड़ा जिले में भी 2 लाख से ज्यादा पी एम आवास बने हैं। 6 लाख से ज्यादा घरों में शौचालय, उज्ज्वला योजना में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। 12 लाख से ज्यादा लोगो के जन – धन खाते  खुले हैं।  4 लाख से ज्यादा किसान सम्मान निधि से जुड़े हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेट्स सहित अनेक  नया स्टार्टअप्स शुरू करने का मौका मिला है लखपति दीदी ,ड्रोन दीदी भी तैयार हो रही है। छिन्दवाड़ा में तो आदिवासी जनजाति के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं। पी एम जन – मन अभियान में जिले में दो हजार से ज्यादा भारिया जन जाति के लोगो के पी एम आवास में मकान बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमे मोदी जी की गारंटी को घर – घर तक पहुंचाना है। छिन्दवाड़ा के हर बूथ में भाजपा के लिए 370 वोटर प्लस कर छिन्दवाड़ा सीट मोदी जी को भेंट करना है। इसके लिए हर युवा को लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस कर  मोर्चे पर डटना होगा।

मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा की प्रधान मंन्त्री  नरेन्द्र मोदी  पर देश की जनता आँख बन्द करके विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर उनके लिए दिन रात काम करते है। लोगो का “मोदी की गारंटी ” पर अटूट विश्वास क़ायम  है। हम युवाओं को भी विकसित भारत में अपनी सहभागिता मोदी जी को पुनः प्रधानमन्त्री बनाकर देना होगा। कार्यक्रम प्रभारी अविनाश छाबरा ने कहा कि  मैंने तो छिन्दवाड़ा के बारे में बहुत सुना था पर यहाँ तो कुछ नहीं है शायद आप लोग दूसरे शहर नहीं जाते है छिन्दवाड़ा को यदि सही मायने में विकसित बनाना है तो आपको भाजपा को लोकसभा में छिन्दवाड़ा में जिताना होगा तभी छिन्दवाड़ा को विकास की गारंटी मिलेगी।

छिन्दवाड़ा से लोकसभा टिकट को स्वच्छ छवि के निर्विवाद नेता पार्टी के अनुशासन से बंधे  योगेन्द्र प्रताप राणा बड़े दावेदार है। प्रत्याशी चयन के  पार्टी के केंद्रीय पैनल में उनका नाम पहले नंबर पर है। इस संदर्भ में जब उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि भाजपा में सब कुछ पार्टी तय करती है। पार्टी आदेश होगा तो  वे चुनाव मैदान में भी होंगे। उन्होंने कहा कि   भाजपा में पार्टी चुनाव लड़ती है ।  पार्टी किसी को  भी टिकट दे पार्टी मोर्चे पर रहना ही हमारा कार्य है। हम पार्टी के कार्यकर्ता है। हमेशा पार्टी के मोर्चे पर रहेंगे।

आचलकुण्ड धाम पहुँचकर लिया आशीर्वाद ..

हर्रई और बटकाखापा में युवा चौपाल के बाद मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द् राणा यहां के विख्यात आचलकुण्ड धाम भी पहुंचे और दर्शन कर दादा जी का आशीर्वाद भी लिया। यह धाम आदिवासी अंचल का  सबसे बड़ा तीर्थ है। यहां दर्शन के लिए  अपने छिन्दवाड़ा दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आए थे।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker