राजनीति

छिन्दवाड़ा में भी भारत जोड़ो यात्रा

गांव-गांव दस्तक दे रहे कांग्रेसी

Metro City Media

सर्राबोह में मिले सिवनी और छिंदवाड़ा के कांग्रेस अध्यक्ष
भारत जोड़ो यात्रा का छिंदवाड़ा प्रवेश
अब पांच दिन गांवों में चलेगी पदयात्रा
छिंदवाड़ा-

बालाघाट जिले से निकली भारत जोड़ो यात्रा सिवनी के बाद अब छिंदवाड़ा पहुंच गई है। सोमवार को छिंदवाड़ा-सिवनी सीमा पर बसे ग्राम सर्राबोह में सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पप्पू खुराना कार्यकर्ताओं सहित यात्रा लेकर यहां पहुंचे और यहां छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने यात्रा का स्वागत कर यात्रा का झंडा संभाला। अब भारत जोड़ो यात्रा पांच दिनों तक छिंदवाड़ा के गांवों में चलेगी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा करेंगे। छिंदवाड़ा के बाद यात्रा बैतूल जिले में प्रवेश करेगी। 11 नवम्बर को छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे बैतूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा को घाटपिपरिया में यात्रा का झण्डा सौंपेंगे।भारत जोड़ो यात्रा में स्थाई पद यात्री नहीं है। इस यात्रा में प्रत्येक जिले के यात्रा मार्ग में आने वाले ब्लॉक मुख्यालय नगर, ग्राम व छोटे मजरे टोलो के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन शामिल हो रहे है।
रामधुन और वतन के गीत गाये
छिन्दवाड़ा सीमा पर यात्रा का स्वागत के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक व ग्रामीणजन ने यात्रा के स्वागत से पूर्व सामुदाहिक रूप से गांधी के प्रिय राम भजन गाये। जामई विधायक सुनील उइके रामधुन, यात्रा प्रभारी आनंद बक्षी ने भजन व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने वतन के गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
ये रहे मौजूद
पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, छिन्दवाड़ा प्रभारी श्रीमती नेहा सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार, विधायक निलेश उइके, विजय चौरे, सुजीत चौधरी, सुनील उइके, श्रीमती किरण चौधरी, कुसुम वर्मा, राजेन्द्र पटेल, प्रीतम पटेल, केशव बोड़े, बैजू वर्मा, हरीशचन्द्र पटेल, नवीन पटेल, इब्नेहशन रिजवी, प्रबल सक्सेना, पप्पू यादव, अजय सिन्हा, एकलव्य यहके, अमित चौरसिया, आशीष त्रिपाठी व आनंद राजपूत सहित क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker