Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ! , “आएं और घंटा बजाकर दिखाएं”- BJP युवा मोर्चा उपाध्यक्ष।

Metro City Media

 छिंदवाड़ा । मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क 

 

आज जिला छिंदवाड़ा में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जहां पर इंदौर में गंदे पानी पीने के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है , वही विरोध प्रदर्शन के दौरान सियासी माहौल गरमा गया जब मौके पे मौजूद नगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि मालवी और सभी कार्यकर्ताओं ने जम कर कांग्रेस का विरोध किया , विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए और माहौल को शांति पूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि मालवी –

आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद जी के घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर घंटा बजने की बात की है , हम उनकी अगवानी के लिए खड़े है आए और घंटा बजा कर दिखाए , कांग्रेस द्वारा यह विरोध प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रह है कोई मर जाए कुछ होजाएं कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है ।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच BJP समर्थक खुलेआम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को ललकारते नजर आ रहे है। वीडियो में वह कांग्रेस की नीतियों और विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया देता दिखाई देता है।

इस घटनाक्रम के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि स्थिति किसी बड़े टकराव में नहीं बदली, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल और लगातार हो रहे राजनीतिक आंदोलनों के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker