Metro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकनगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा में इतिहास रचने की तैयारी , रामायण मंचन को लेकर जबरदस्त उत्साह।

Metro City Media

छिंदवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया|

छिंदवाड़ा नगर एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सांस्कृतिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर नगर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का “जय श्री राम – लाइव रामायण मंचन” आयोजित किया जा रहा है, जिसने आयोजन से पहले ही श्रद्धालुओं और सांस्कृतिक जगत में सनसनी फैला दी है।

यह भव्य आयोजन 28 जनवरी 2026, शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक, पोला ग्राउंड, छिंदवाड़ा में प्रस्तावित है। आयोजन का नेतृत्व चौरे सिनेमा कंपनी कर रही है, जबकि जय हो फाउंडेशन सहयोगी संस्था के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

आयोजकों के अनुसार यह मंचन केवल नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्म और आधुनिक मंच तकनीक का संगम है। कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कलाकार अपने-अपने चरित्रों को सजीव रूप में प्रस्तुत करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार—

• पुनीत इस्सर रावण की भूमिका में

• बिंदु दारा सिंह हनुमान स्वरूप में

• सिद्धांत इस्सर भगवान श्रीराम के रूप में मंच पर नजर आएंगे।

यह लाइव रामायण मंचन इससे पहले अमेरिका सहित कई देशों में सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया जा चुका है। आमतौर पर इस स्तर के आयोजन महानगरों तक सीमित रहते हैं, लेकिन छिंदवाड़ा में इसका आयोजन होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

आयोजन को लेकर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार दर्शकों की सुविधा हेतु VVIP, VIP, Golden और General श्रेणियों में बैठक व्यवस्था की गई है। प्रवेश पास 21 जनवरी से “पहले आओ–पहले पाओ” के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

स्थानीय सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं का मानना है कि यह आयोजन छिंदवाड़ा की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई देगा। नगर में तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker