Metro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिक

बड़ी माता मंदिर के भव्य निर्माण में अनूठी पहल, नन्हे बच्चों को मिला ‘भाग्यशाली भक्त’ बनने का अवसर

Metro City Media

छिंदवाड़ा। नगरशक्ति श्री बड़ी माता मंदिर के करीब ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित भव्य नवनिर्माण कार्य के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई ‘भाग्यशाली भक्त उपहार योजना’ में पटेल (मालगुज़ार) परिवार ने अनूठी पहल की है। परिवार की ओर से क्षेत्र के 5 वर्ष से कम उम्र के करीब 75 से 80 नन्हे बच्चों को ₹500 मूल्य के कूपन निःशुल्क वितरित किए गए। इन कूपनों के माध्यम से बच्चे भी मंदिर नवनिर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के साथ योजना के तहत आकर्षक उपहार जीतने के अवसर से जुड़ सकेंगे।

यह पहल स्वर्गीय झगड़े राव पटेल एवं राजेश पटेल की स्मृति में मयूर पटेल और छोटी माता मंदिर मेन रोड परिवार द्वारा की गई। परिवार ने कहा कि श्री बड़ी माता मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और मंदिर के भव्य नवनिर्माण का संकल्प शीघ्र पूरा हो, इसी उद्देश्य से यह प्रयास किया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही नवनिर्माण का संकल्प पूर्ण होगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव राजू चरणागर, कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज सहित क्षेत्रीय सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। ट्रस्ट ने जिलेवासियों से अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker