Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ताज़ा मामला: जिला अस्पताल की जन्म–मृत्यु शाखा में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर कार्यालय पहुंची शिकायत

Metro City Media

जिला अस्पताल की जन्म–मृत्यु शाखा में रिश्वतखोरी का आरोप, कलेक्टर कार्यालय पहुंची शिकायत

 

छिंदवाड़ा।

जिला अस्पताल की जन्म–मृत्यु शाखा में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित रूप से पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर आरोप को लेकर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायत में बताया गया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए नागरिकों से कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से राशि की मांग की जा रही थी। आरोप सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने योगेश बोरकर नामक कर्मचारी को काम से रोक दिया, लेकिन दूसरे आरोपी विवेक साहू पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

संदीप यादव का आरोप है कि विवेक साहू पर पूर्व में भी ₹500 लेने का मामला सामने आ चुका है, इसके बावजूद वह आज भी अस्पताल में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी अपनी ऊंची पहुंच का लाभ उठाकर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि जिला अस्पताल में इलाज के लिए अधिकांशतः गरीब और जरूरतमंद लोग पहुंचते हैं, ऐसे में उनसे प्रमाण पत्र और इलाज से जुड़े कार्यों के नाम पर पैसे लेना बेहद गंभीर और अमानवीय है। यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आम जनता का स्वास्थ्य व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

 

शिकायत सौंपे जाने के बाद अब जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Metro City Media सवाल करता है —

क्या गरीबों के अस्पताल में भ्रष्टाचार पर अब सख्त कार्रवाई होगी या मामला फाइलों में दब जाएगा?


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker