Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ाराजनीति

छिंदवाड़ा : सांसद बंटी विवेक साहू की पहल रंग लाई, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 6 फरवरी से शहर में नियमित सफाई।

Metro City Media

🔴 मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |

छिंदवाड़ा। नगर निगम छिंदवाड़ा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सांसद बंटी विवेक साहू के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई है। गुरुवार 5 फरवरी 2026 को हुई इस पहल के बाद शुक्रवार 6 फरवरी से शहर में सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट गई है। हड़ताल खत्म होने से नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

 

जानकारी के अनुसार, वेतन व अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर थे, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए थे और स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ने लगे थे। इस स्थिति को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने सांसद बंटी विवेक साहू से फोन पर चर्चा कर नगर निगम आयुक्त से भी उनकी बात करवाई।

 

बताया जा रहा है कि सांसद बंटी विवेक साहू उस समय असम विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में व्यस्त थे, बावजूद इसके उन्होंने गुरुवार को असम से ही वीडियो कॉल के माध्यम से मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ और हड़ताली कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। सांसद साहू ने छिंदवाड़ा लौटते ही उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

 

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, हड़ताल समाप्त होने के साथ ही 6 फरवरी से पूरे शहर में सफाई कार्य नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से बाजार, वार्डों और मुख्य मार्गों में जमा कचरे की सफाई का कार्य तेज़ी से किया जाएगा ।

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker