Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

चाय के साथ परोसी जाती थी एमडी , नाबालिकों को बना रहे थे निशाना , प्रथम और जौरिफ़ गिरफ्तार।

Metro City Media

छिंदवाड़ा मेट्रोसिटीमीडिया।

कल कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के ख़िलाफ़ सक्त कार्यवाही की गई इमलीखेड़ा इस्थित चाचा के ढाबे के पास से 2 आरोपियों को 5 किलो गंजे के साथ रेंज हाथ गिरफ्तार किया गया है आरोपी प्रथम पजवानी ( 23 ) पिता संजय पजवानी और जौरिफ़ उर्फ अब्दुल मारूफ़ ख़ान ( 20 ) पिता आरिफ ख़ान के कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत का गांजा और 2 स्मार्ट फोन जब्त किए गए है , पुलिस की इस तीव्र कार्यवाही के बाद आम जानता इसकी जमकर सहारना कर रही है ।

 

वहीं जन चर्चा है कि असांजी चाय दुकान पर सूखे नशे का भी कारोबार किया जाता था। सूत्रों का दावा है की असंजी चाय की दुकान से एमडी का कारोबार भी किया जाता था हालाकि पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियोंके पास एमडी से संबंधित कोई भी वस्तु नहीं मिली। सूत्रो की माने तो अशंजी चाय के संचालक के मोबाइल से गांजा उधारी ख़रीदने वालो का हिसाब भी शामिल है।

 

युवाओ के बीच शाम ढलते ही साथियों के साथ चाय पीने और दिन भर की मस्ती, मेहनत की चर्चा करना आम बात है , लेकिन जब चाय पिलाने वाला ही मादक पदार्थों का सेवन करवाने लगे तब शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगते है लेकिन कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही के बाद सभी सवाल समाप्त हो जाते है ।

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker