Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

फर्जी नंबर प्लेट, आधी रात की वारदात और गो-तस्करी का खुलासा, पांढुर्णा पुलिस की बड़ी पकड़।

Metro City Media

🔴 छिन्दवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया |

जिले में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांढुर्णा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गो-तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी सैयद शहबाज को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार जब्त की है। यह कार्रवाई 25 जनवरी की देर रात हुई गो-तस्करी की घटना की जांच के दौरान की गई।

 

पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की रात  पुलिया के पास से अज्ञात तस्करों ने एक लावारिस गाय को कार में डालकर अपहरण किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांढुर्णा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले एक आरोपी वरुड शेख पिता शेख कालम को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद मुख्य आरोपी सैयद शहबाज तक पुलिस पहुंची।

 

जांच में सामने आया कि तस्करी में प्रयुक्त कार का असली रजिस्ट्रेशन नंबर MH 37 AD 9211 है, जबकि आरोपी वारदात के दौरान फर्जी नंबर प्लेट MH 12 SY 7652 का इस्तेमाल कर रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी रात के समय लावारिस गायों की तलाश कर उन्हें कार में भरकर महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कत्लखानों तक पहुंचाता था।

 

एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सैयद शहबाज आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के मानकापुर और गिट्टी खदान थाने में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है।

 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गो-तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि जिले में गो-तस्करी से जुड़े किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker