Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा सनसनीखेज खबर: हेलमेट भी न बचा सका जान, बस की टक्कर से 26 साल के युवक की मौत।

Metro City Media

छिंदवाड़ा। मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क 

गागीवाड़ा बायपास स्थित श्री आईटीआई कॉलेज के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छिंदवाड़ा से परासिया की ओर जा रही एक यात्री बस ने बस स्टॉप पर बिना रुके सवारी बैठाने के लिए अचानक तेज ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही बाइक असंतुलित हो गई।

पीछे से आ रहे युवक जय ठाकरे (पिता—राजेश ठाकरे) ने बस से टकराने से बचने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे गिर पड़ा। गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, इसके बावजूद सिर और शरीर में आई घातक चोटों ने उसकी जान ले ली।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची और घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल (विवांता हॉस्पिटल) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक जय ठाकरे, बारारीपुरा निवासी था और बिजली विभाग (MPB) के बीजागोरा सब-स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँचे, जहाँ बहन वर्षा ठाकरे सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker